*जावद सब जेल कॉलोनी में 16 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी, मौत*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

जावद। नीमच जिले के जावद थाना क्षेत्र स्थित सब जेल कॉलोनी में मंगलवार को एक 16 वर्षीय किशोरी ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से जेल कॉलोनी सहित पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, जावद उप जेल में पदस्थ एक महिला कर्मी की 16 वर्षीय पुत्री कृति सिंगार ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को घटना की जानकारी लगते ही उसे तत्काल नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही जावद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया।
फिलहाल किशोरी द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। यदि कोई सुसाइड नोट या अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य मिलते हैं, तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*भील समाज ने सेवानिवृत्ति विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मांगीलाल डामर का साफा,शाल, श्रीफल,तस्वीर, पुष्प मालाओ से किया भव्य सम्मान किया*

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*श्री रामावत जी को भावभीनी विदाई दी*

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई

*मल्हारगढ़ एसडीएम ने किया कुपोषण आहार केंद्र का निरीक्षण*

*मध्यप्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पद निकले, सबसे शेयर करें जरूरी जानकारी* 💁🏻‍♀️ *आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई तक*

कलेक्टर ने ज्योति बघेल को हटाया

*भीमा खेड़ी में मिलावटी दूध फैक्ट्री का भंडाफोड़* *प्रतिदिन ढाई करोड़ से अधिक का दूध होता सप्लाई* *जावरा में 10 लाख रुपए का 20 हजार लीटर नकली दूध बरामद और फैक्ट्री सील , औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने की कामयाबी हासिल *** *लोकेशन जावरा जिला रतलाम *** *जन जागृति संगम न्यूज़ के लिए रतलाम जिला संवाददाता जगदीश राठौर की रिपोर्ट ***