उप मुख्यमंत्री के प्रयासों के बाद अमरनाथ यात्रा पर गए दुर्घटनाग्रस्त बस के यात्री सकुशल गृह क्षेत्र रवाना मंदसौर रेडक्रॉस से जारी हुई 2 लाख 10 हजार रूपये की राशि, दिल्ली से जम्मू कश्मीर भेजी गई बस


जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


श्रीनगर/भोपाल/मंदसौर। बीते दिनों मंदसौर जिले से रवाना हुए अमरनाथ यात्रियों की बस बालटाल के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस घटना के बाद से लगातार उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा जम्मू काश्मीर और मंदसौर प्रशासन के साथ संवाद कर यात्रियों के उपचार सहित अन्य व्यवस्थाओं में लगे हुए थे। आज माननीय उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा के प्रयासों से सभी यात्री सकुशल गृह क्षेत्र के लिए रवाना हो गए हैं।

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा के निर्देश के बाद यात्रियों को जम्मू कश्मीर से मंदसौर लाने के लिए मंदसौर प्रशासन ने अहम भूमिका निभाई। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा के निर्देश के पालन में तत्काल नवागत कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने रेडक्रॉस से 2 लाख 10 हजार रुपए की राशि जारी की। उन्होंने पूरी व्यवस्था के लिए एडीएम श्रीमती एकता जायसवाल को निर्देशित किया।
प्रशासन द्वारा दिल्ली से एक सर्वसुविधायुक्त बस बालटाल भेजी गई। ताकि चोटिल यात्रियों को सुविधापूर्ण तरीके से लाया जा सके।
उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने राजस्थान के यात्रियों की भी चिंता करते हुए वहां के यात्रियों के लिए ट्रेन टिकिट की व्यवस्था सुनिश्चित करवाई।
गुरुवार शाम 28 पुरुष और 19 महिलाएं मंदसौर के लिए बस द्वारा और 10 यात्री राजस्थान के लिए ट्रेन द्वारा रवाना हो गए। 💥 💥💥💥💥💥। जनहित में जारी ज्ञानेश प्रजापति

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

*मध्यप्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पद निकले, सबसे शेयर करें जरूरी जानकारी* 💁🏻‍♀️ *आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई तक*

*मल्हारगढ़ एसडीएम ने किया कुपोषण आहार केंद्र का निरीक्षण*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

भारतीय जनसंघ जन सहयोग मंच ने किया पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष को सम्मानित !