*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*
जन जागृति संगम न्यूज़
एमपी ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर
जावरा - ग्राम बोरदा तहसील जावरा जिला रतलाम की महिला श्रीमती दुर्गा देवी पति श्री जितेंद्र दास जी जाति बगरी (अजा वर्ग) ने दिनांक 02 जुलाई 26 को औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाना पर लिखित शिकायत की है कि कन्हैया लाल पिता मोहनलाल धाकड़ निवासी शेरपुर खुर्द तहसील आलोट जिला रतलाम ने मेरे साथ लाखों रुपए की ठगी की है । आवेदक ने लिखित आवेदन पत्र में बताया कि कन्हैयालाल पिता मोहनलाल धाकड़ निवासी शेरपुर खुर्द आलोट जिला रतलाम श्री जय सिद्ध वीर हनुमान मंदिर ग्राम बोरदा तहसील जावरा जिला रतलाम मंदिर में करीब एक वर्ष से दर्शन के लिए आया करता था । मेरे पति लगभग 15 वर्षों से इस मंदिर के महंत एवं पुजारी हैं तथा बालाजी हनुमान मंदिर पर लगातार आकर इन्होंने पारिवारिक रिश्ता बनाकर मुझे बहन बना लिया था। कन्हैयालाल धाकड़ ने मुझे अपनी मजबूरी बताकर 17 मार्च 2026 को एक लाख पचास हजार रुपए नगद एवं 1 किलो चांदी की रकम, सोने के मंगलसूत्र करीब एक तोला एवं चांदी की एक हाथ की पट्टी ले गया है । नगद एवं सोने चांदी के जेवर उसने यह कहा कि मेरा काम होते ही नगद व जेवर वापस कर दूंगा लेकिन अपने पति को कुछ मत बताना । जब मैं उससे नगद व जेवर वापस देने को कहा तो काफी समय से नगद एवं सोने चांदी के जेवर देने के लिए बार-बार वादा करता रहा । *(कन्हैयालाल पिता मोहनलाल धाकड़ निवासी ग्राम शेरपुर खुर्द आलोट जिला रतलाम व्हाट्सएप नंबर 9201445342 द्वारा मेरे साथ की गई बातचीत का ऑडियो रिकॉर्डिंग मौजूद है) ***यह की जून 2026 महीने में भी अनेक बार इसने मीठी मीठी बातें करते हुए सब कुछ देने का कहता रहा लेकिन काफी समय से मोबाइल रिसीव नहीं कर रहा है यह नगद रकम एवं सोने चांदी के जेवर लेने के पूर्व इसने मुझे कहा था कि अपने पति को मत बतलाना तेरा और मेरा बहन और भाई का रिश्ता है । मैं कोई बेईमान नहीं हूं एक-एक पाई आपको लौटा दूंगा । इसलिए मैंने भाई बहन के पवित्र रिश्ते को मानते हुए मेरे पति को कुछ नहीं बताया था। जब उन्हें नगद एवं जेवर की जरूर लगी तो उन्होंने मुझसे जानकारी तब मुझे मेरे पति श्री जितेंद्र दास जी को नगद रकम एवं जेवर की सही बात बताना पड़ी । कन्हैयालाल पिता मोहनलाल धाकड़ ने मेरे साथ दुर्भावना पूर्वक छल व धोखाधड़ी की है इसलिए निवेदन है कि आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के साथ ही मेरे नगद एवं सोने चांदी के जेवर दिलाने में सहयोग करें। *----प्रार्थी ---- श्रीमती दुर्गाबाई श्री जितेंद्र दास जी बागरी जाति बागरी निवासी ग्राम बोरदा तहसील जावरा जिला रतलाम (म. प्र.) व्हाट्सएप नंबर 91794 822 44***
*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन* पूरी खबर 👇🏻
💌▪️💌▪️💌▪️💌
*अधिक खबरें जानकारीयां* 👇
💌▪️💌▪️💌▪️💌

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें