*आयुष विभाग के निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 34 मरीजों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

नीमच आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेद औषधालय बमोरा द्वारा 30 जुलाई 2026 को ग्राम बमोरी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।


शिविर में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही संधिवात, चर्म रोग, श्वास, कास, प्रतिश्याय, उदर रोग, रक्ताल्पता, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, अर्श एवं अम्लपित्त सहित विभिन्न रोगों की जांच कर मरीजों को निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया गया।
शिविर के दौरान आयुर्वेद आधारित दिनचर्या, तनाव प्रबंधन, नशा मुक्ति तथा व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्वच्छता के महत्व पर भी विस्तार से जानकारी दी गई तथा उपस्थितजनों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
शिविर में डॉ. तारेन्द्र सिंह सोनगरा एवं श्री कान सिंह राणावत ने चिकित्सा सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में कुल 34 हितग्राहियों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार का लाभ प्राप्त किया।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

*मध्यप्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पद निकले, सबसे शेयर करें जरूरी जानकारी* 💁🏻‍♀️ *आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई तक*

*मल्हारगढ़ एसडीएम ने किया कुपोषण आहार केंद्र का निरीक्षण*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

भारतीय जनसंघ जन सहयोग मंच ने किया पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष को सम्मानित !