*युवती को बदनाम करने और 8 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला दर्ज*


जन जागृति संगम न्यूज

जेपी तेलकार
-------------------------


पिपलिया स्टेशन (निप्र) । नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मोतीपुरा निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ युवती को बदनाम करने, शादी तुड़वाने की कथित साजिश, ब्लैकमेल, रंगदारी मांगने और धमकी देने के आरोप में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के मोतीपुरा निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पुत्री का विवाह जिला नीमच के डंडेढ़ी निवासी प्रवीण बंजारा के साथ हुआ था। आरोप है कि ग्राम समेल जिला नीमच निवासी भारत बंजारा ने 31 मई 2026 को युवती के ससुराल में यह अफवाह फैलाई कि वह किसी अन्य युवक से बातचीत करती है। शिकायत के अनुसार इस अफवाह के कारण उसकी पुत्री का वैवाहिक रिश्ता टूट गया। फरियादी ने पुलिस को बताया कि 2 जुलाई 2026 को सुबह करीब 11 बजे आरोपी भारत बंजारा उसके गांव मोतीपुरा आया और उसे व उसके परिवार को धमकाते हुए कहा कि उसने उसकी बेटी की शादी तुड़वा दी है। आरोप है कि आरोपी ने यह भी कहा कि उसके पास युवती के अन्य फोटो भी हैं और यदि उसे 8 लाख रुपये नहीं दिए गए तो वह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर युवती को बदनाम कर देगा। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने फरियादी को अश्लील गालियां दीं और जान से नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी भारत बंजारा के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-----

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*भील समाज ने सेवानिवृत्ति विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मांगीलाल डामर का साफा,शाल, श्रीफल,तस्वीर, पुष्प मालाओ से किया भव्य सम्मान किया*

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*श्री रामावत जी को भावभीनी विदाई दी*

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई

*मल्हारगढ़ एसडीएम ने किया कुपोषण आहार केंद्र का निरीक्षण*

कलेक्टर ने ज्योति बघेल को हटाया

*मध्यप्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पद निकले, सबसे शेयर करें जरूरी जानकारी* 💁🏻‍♀️ *आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई तक*

*भीमा खेड़ी में मिलावटी दूध फैक्ट्री का भंडाफोड़* *प्रतिदिन ढाई करोड़ से अधिक का दूध होता सप्लाई* *जावरा में 10 लाख रुपए का 20 हजार लीटर नकली दूध बरामद और फैक्ट्री सील , औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने की कामयाबी हासिल *** *लोकेशन जावरा जिला रतलाम *** *जन जागृति संगम न्यूज़ के लिए रतलाम जिला संवाददाता जगदीश राठौर की रिपोर्ट ***