*जावरा विधायक के प्रयास रंग लाए ,शुजापुर व ढोढर में बालिका छात्रावास की घोषणा*

जन जागृति संगम न्यूज़ एमपी ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर 9425490641
जावरा (जगदीश राठौर) 



जावरा विधानसभा क्षेत्र को शिक्षा का हब बनाने के उद्देश्य से विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय ने प्रारम्भ से प्राथमिकता से मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप बालिका छात्रावास सुजापुर और ढोढर में भवन निर्माण की सौगात मिल गई है। दोनों भवनों के लिए लगभग सवा छः करोड़ रु की राशि स्वीकृत हुई है। उल्लेखनीय है कि विधायक डॉ पांडेय लम्बे समय से क्षेत्र में भवनविहीन स्कूल व छात्रावासो के लिए भवन की स्वीकृति का प्रयास कर रहे है। लगातार प्रयास के चलते बीते दिनों जावरा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को भी प्राथमिकता से अवगत कराया गया था। इस पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बालिका छात्रावास सुजापुर व ढोढर के लिए भवन निर्माण की घोषणा की थी। इस घोषणा के बाद विधायक डॉ पांडेय ने दोनों स्थानों पर भवन निर्माण के लिए प्रक्रिया पूर्ण करवाने का प्रयास किया। विभागीय कार्यवाही के अलावा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदयप्रताप सिंह से भेंट कर बालिकाओ की कठिनाइयों से अवगत कराया।इन प्रयासों के फलस्वरूप राज्य शिक्षा केन्द्र ने 50 सीटर नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास ढोढर एवं 100 सीटर बालिका छात्रावास सुजापुर के लिए छः करोड़ 30 लाख रु की स्वीकृति जारी कर दी है।इन भवनों से क्षेत्र की सैंकड़ो बालिकाओं को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी।इस स्वीकृति से क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है।विधायक डॉ पांडेय ने जावरा विधानसभा क्षेत्र में दो सांदीपनि स्कूल ,दो औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान,दो महाविद्यालय के साथ ही दो बालिका छात्रावास की सौगात दिलाकर जावरा विधानसभा क्षेत्र को शैक्षणिक हब बनाने की दिशा में अभूतपूर्व कार्य किया है। आगामी समय मे जिला स्तरीय दिव्यांग छात्रावास का नवीन भवन भी जावरा विधानसभा क्षेत्र के पिपलौदा में बनाया जाएगा।जिसकी भी घोषणा मुख्यमंत्री डॉ यादव ने की है।जिसकी स्वीकृति की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।विधायक डॉ पांडेय क्षेत्र में सभी भवन विहीन हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी स्कूलों के भवन निर्माण की स्वीकृति के लिए भी प्रयासरत है।जिसकी प्रक्रिया भी प्रारम्भ हो गई है। जावरा विधानसभा क्षेत्र को दो बालिका छात्रावास की बड़ी सौगात मिलने पर भाजपा जिला महामंत्री महेश सोनी,मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह देवड़ा, मांगीलाल पांचाल,दिनेश पाटीदार,राजेश शर्मा,रितेश जैन,अजय पांडेय,अमित पाठक,बालाराम मालवीय,जगदीश माली,राकेश चौहान सहित विभिन्न पदाधिकारियो ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री डॉ यादव,शिक्षा मंत्री उदयप्रताप सिंह व विधायक डॉ पांडेय के प्रति आभार प्रकट किया।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

*मध्यप्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पद निकले, सबसे शेयर करें जरूरी जानकारी* 💁🏻‍♀️ *आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई तक*

*मल्हारगढ़ एसडीएम ने किया कुपोषण आहार केंद्र का निरीक्षण*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

भारतीय जनसंघ जन सहयोग मंच ने किया पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष को सम्मानित !