*शासकीय अफीम एवं क्षारोद कारखाना परिसर का हवाई क्षेत्र 'नो ड्रोन जोन' घोषित* *जिला दंडाधिकारी ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश*


जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

नीमच जिला दण्डाधिकारी हिमांशु चंद्र ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163(1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए शासकीय अफीम एवं क्षारोद कारखाना, नीमच परिसर तथा उसके ऊपर के हवाई क्षेत्र में ड्रोन के संचालन पर प्रतिबंध लगाने संबंधी आदेश जारी किए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है तथा 28 सितंबर 2026 तक प्रभावशील रहेगा।
जारी आदेश के अनुसार, शासकीय अफीम एवं क्षारोद कारखाना, नीमच में जीवन रक्षक दवाओं के निर्माण का कार्य किया जाता है। कारखाने की संवेदनशील प्रकृति को देखते हुए ड्रोन गतिविधियों से सुरक्षा संबंधी जोखिम उत्पन्न होने की आशंका व्यक्त की गई है। साथ ही, इंटेलिजेंस ब्यूरो की रिपोर्ट में भी कारखाना परिसर के ऊपर के हवाई क्षेत्र को आगामी दो माह के लिए 'नो ड्रोन जोन' घोषित किए जाने की अनुशंसा की गई है।
आदेश के तहत शासकीय अफीम एवं क्षारोद कारखाना, नीमच परिसर एवं उसके ऊपर के हवाई क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति द्वारा ड्रोन का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। जिला दण्डाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान परिस्थितियों में तत्काल प्रभाव से यह आदेश जारी किया जाना आवश्यक था, इसलिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के प्रावधानों के अनुरूप यह आदेश पारित किया गया है।
आदेश में कहा गया है कि इसका उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 सहित अन्य प्रासंगिक विधिक प्रावधानों के अंतर्गत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

*मध्यप्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पद निकले, सबसे शेयर करें जरूरी जानकारी* 💁🏻‍♀️ *आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई तक*

*मल्हारगढ़ एसडीएम ने किया कुपोषण आहार केंद्र का निरीक्षण*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

भारतीय जनसंघ जन सहयोग मंच ने किया पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष को सम्मानित !