*सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल, जावरा के विद्यार्थियों ने 'वन महोत्सव' बड़े ही उल्लास और उमंग के साथ मनाया*


*जन जागृति संगम न्यूज़ एमपी ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर*
9425490641
9238344171


आदित्य की तपिश को मनमोहक झोंकों में परिवर्तित केवल पेड़ पौधे ही कर सकते है,और शायद वन महोत्सव के माध्यम से ही समाज को हरियाली का महत्व समझाया जा सकता है। तपती समर भूमि पर वर्षा की बूंदें जहाँ एक ओर सुखद अहसास दे रही हैं, वहीं दूसरी ओर समाज के भविष्य को हरा-भरा करने की एक बेहतरीन पहल ने इस मौसम में सोने पर सुहागा का काम कर रही है। अवसर था 1 से 7 जुलाई तक मनाए जाने वाले 'वन महोत्सव' का, जिसे स्थानीय सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल, जावरा के विद्यार्थियों ने बड़े ही उल्लास और उमंग के साथ मनाया।


इस संपूर्ण उत्सव सप्ताह की शुरुआत वनों के महत्व को रेखांकित करने के साथ हुई। विद्यालय के विद्यार्थियों ने सारगर्भित भाषण, मनमोहक नृत्य और कविताओं के माध्यम से समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।


महोत्सव के दौरान पर्यावरण सुरक्षा को लेकर दो मुख्य स्तरों पर काम किया गया। विद्यालय के करीब 800 छोटे विद्यार्थियों ने अपने घरों पर, विद्यालय और आसपास पौधरोपण व बीज रोपण किया। बड़े विद्यार्थियों ने पाँच-पाँच के समूह में विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया।


केवल पौधा लगाना ही नहीं, बल्कि उन सभी पौधों की सुरक्षा और उनके पूर्ण विकास की जिम्मेदारी लेते हुए विद्यार्थियों ने पर्यावरण सुरक्षा की शपथ भी ली। संस्था के डायरेक्टर देवेंद्र मूणत ने बताया कि विगत कई वर्षों से हमारा यह निरंतर प्रयास रहा है कि हमारे विद्यार्थी पर्यावरण सुरक्षा का सबक केवल किताबों में न पढ़ें, बल्कि उसे अपने जीवन में उतारें। इसी दिशा में हम प्रत्येक वर्ष नवीन और रचनात्मक तरीकों से वन महोत्सव का आयोजन करते हैं।


प्राचार्य भाविक मूणत ने बताया कि विगत वर्षों में सेंट पॉल्स स्कूल द्वारा जावरा और इसके आसपास के कई क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया गया है। आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना हमारा मुख्य उद्देश्य है।
मैनेजर पूर्वी मूणत ने इस सुंदर और सफल पहल के लिए सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई व शुभकामनाएं दीं।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*भील समाज ने सेवानिवृत्ति विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मांगीलाल डामर का साफा,शाल, श्रीफल,तस्वीर, पुष्प मालाओ से किया भव्य सम्मान किया*

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*श्री रामावत जी को भावभीनी विदाई दी*

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई

*मल्हारगढ़ एसडीएम ने किया कुपोषण आहार केंद्र का निरीक्षण*

*मध्यप्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पद निकले, सबसे शेयर करें जरूरी जानकारी* 💁🏻‍♀️ *आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई तक*

कलेक्टर ने ज्योति बघेल को हटाया

*भीमा खेड़ी में मिलावटी दूध फैक्ट्री का भंडाफोड़* *प्रतिदिन ढाई करोड़ से अधिक का दूध होता सप्लाई* *जावरा में 10 लाख रुपए का 20 हजार लीटर नकली दूध बरामद और फैक्ट्री सील , औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने की कामयाबी हासिल *** *लोकेशन जावरा जिला रतलाम *** *जन जागृति संगम न्यूज़ के लिए रतलाम जिला संवाददाता जगदीश राठौर की रिपोर्ट ***