मुनादी से दुःखी हुई प्रतिभा बागरी ने कहा मेरे साथ अपराधियों जैसा व्यवहार हुआ
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
मध्य प्रदेश में मंत्री की जाति को लेकर विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। नगरीय प्रशासन राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाणपत्र मामले में राज्य स्तरीय छानबीन समिति के सामने सुनवाई हुई, जहां उन्होंने खुद को बागरी समाज का बताते हुए वंशावली से जुड़े दस्तावेज पेश किए।
मंत्री ने आरोप लगाया कि उनकी जाति साबित करने के लिए गांव में मुनादी कराई गई, जिससे उनके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार हुआ।
इस मामले में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार भी समिति के सामने पेश हुए और अपने तर्क रखे, जबकि पन्ना और सतना से आए अन्य आपत्तिकर्ताओं ने भी दस्तावेज जमा किए। पूरी सुनवाई राज्य स्तरीय समिति के अध्यक्ष गुलशन बमराह और अन्य सदस्यों की मौजूदगी में हुई। अब इस मामले में राज्य स्तरीय छानबीन समिति के फैसले का इंतजार है, जिसके बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें