*केबल टूटने की बात को लेकर विवाद, किसान से मारपीट, जान से मारने की धमकी मामला दर्ज*

जन जागृति संगम न्यूज

(जेपी तेलकार, 9303273037)
-------------------------


पिपलिया स्टेशन (निप्र) । नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के कित्तुखेड़ी गांव में बिजली की केबल टूटने को लेकर हुए विवाद के बाद एक किसान के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। फरियादी दीपसिंह (45) पिता नारायणसिंह राजपूत, निवासी कित्तुखेड़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह खेती का कार्य करता है तथा कित्तुखेड़ी-झार्डा मार्ग पर उसका एक होटल है। होटल में पानी की व्यवस्था के लिए उसने पास के कुएं में मोटर लगाई हुई है और होटल से बिजली की केबल द्वारा कनेक्शन किया गया है। शिकायत के अनुसार गांव का फते सिंह राजपूत अपनी भैंसों को उसी रास्ते से लेकर आता है, जिससे कई बार बिजली की केबल टूट जाती है। फरियादी ने बताया कि उसने पहले भी आरोपी को इस संबंध में सावधानी बरतने के लिए कहा था। रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार की शाम करीब 5 बजे आरोपी फिर भैंस लेकर वहां से निकला, जिससे केबल टूट गई। इस पर फरियादी ने उसे दोबारा समझाइश दी। इसके बाद जब वह घर लौट रहा था, तब झार्डा-बूढ़ा रोड पर लक्ष्मण सिंह के मकान के सामने आरोपी ने उसे रोक लिया। आरोप है कि फते सिंह ने पुरानी बात को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने हाथ में पकड़ी लकड़ी से फरियादी पर हमला कर दिया। मारपीट में फरियादी के बाएं घुटने, दाएं कंधे और बाएं हाथ के अंगूठे पर चोटें आईं। घटना के दौरान मौके पर मौजूद गोपाल हरिजन तथा प्रभु गिर ने बीच-बचाव कर विवाद शांत कराया। आरोप है कि आरोपी ने फरियादी को दोबारा केबल की बात करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी फते सिंह राजपूत के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया।
----

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*भील समाज ने सेवानिवृत्ति विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मांगीलाल डामर का साफा,शाल, श्रीफल,तस्वीर, पुष्प मालाओ से किया भव्य सम्मान किया*

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*श्री रामावत जी को भावभीनी विदाई दी*

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई

*मल्हारगढ़ एसडीएम ने किया कुपोषण आहार केंद्र का निरीक्षण*

कलेक्टर ने ज्योति बघेल को हटाया

*मध्यप्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पद निकले, सबसे शेयर करें जरूरी जानकारी* 💁🏻‍♀️ *आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई तक*

*भीमा खेड़ी में मिलावटी दूध फैक्ट्री का भंडाफोड़* *प्रतिदिन ढाई करोड़ से अधिक का दूध होता सप्लाई* *जावरा में 10 लाख रुपए का 20 हजार लीटर नकली दूध बरामद और फैक्ट्री सील , औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने की कामयाबी हासिल *** *लोकेशन जावरा जिला रतलाम *** *जन जागृति संगम न्यूज़ के लिए रतलाम जिला संवाददाता जगदीश राठौर की रिपोर्ट ***