*इंदौर में नमो नमो मोर्चा भारत की राज्य स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार के लिए अनेक महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ*

जन जागृति संगम न्यूज
श्री राम साहू 

इंदौर। नमो नमो मोर्चा भारत की राज्य स्तरीय बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विजय हटवार के नेतृत्व में इंदौर में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक में गुजरात, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों और जिलों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। संगठन की मजबूती, विस्तार एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ आयोजित इस बैठक में अनेक महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियाँ घोषित की गईं।



कार्यक्रम में तेली पुरुषोत्तम गुप्ता एडवोकेट राष्ट्रीय संरक्षक, श्री रविकरण साहू राष्ट्रीय संरक्षक, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विजय हटवार,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रमेश राजन कुरुवर्थ, राष्ट्रीय खेल मंत्री श्री रविराज सिंह जडेजा, राष्ट्रीय नियुक्ति प्रभारी श्रीमती लता लकी पटेल, रामेश्वर साहू युवा प्रदेश अध्यक्ष, गुलाब सिंह गोलहानी प्रदेश अध्यक्ष, जेपी साहू प्रदेश महामंत्री, राधेश्याम अस्तोलिया, बीके साहू प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश, सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी मंचासीन रहे।


विशिष्ट अतिथियों में इसरो के वैज्ञानिक श्री रजनीकांत आर. पटेल, भारत की प्रथम महिला क्रिकेट कोच एवं गुजरात सरकार में कार्यरत श्रीमती रीना आर. जडेजा, गुजरात प्रदेश प्रभारी श्री मार्कण्ड जरीवाला, उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष श्री बी.के. साहू, युवा अध्यक्ष श्री शिव कुमार राठौर, श्री सुशील कुमार साहू (महोबा) तथा श्री स्वास्तिक साहू (कानपुर) की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक के दौरान संगठन विस्तार के उद्देश्य से विभिन्न दायित्वों पर नियुक्तियाँ की गईं। श्रीमति लता लकी पटेल महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री दिनेश लाल जी को राष्ट्रीय प्रवक्ता, श्री सुनील नारायण लाल को प्रदेश अध्यक्ष (आईटी प्रकोष्ठ), श्री शंभू दयाल को प्रदेश प्रवक्ता, श्री राधेश्याम आस्तोलिया को प्रदेश अध्यक्ष (राजनीतिक प्रकोष्ठ), श्री संतोष राज को प्रदेश कोषाध्यक्ष, श्री मुकेश टैंकर को प्रदेश अध्यक्ष (आईटी प्रकोष्ठ), श्रीराम साहू को प्रदेश प्रमुख मीडिया प्रभारी, श्री रूपेश साहू को अधिवक्ता जिला अध्यक्ष, इंदौर, श्रीमती पूनम साहू (सागर) को प्रदेश कार्यवाहक महिला अध्यक्ष, श्रीमती प्रमिला मौर्य (सागर) को प्रदेश महिला कार्यवाहक अध्यक्ष (राजनीतिक प्रकोष्ठ), श्रीमति रेखा साहू संभागीय उपाध्यक्ष, श्रीमती राधा राठौर (सागर) को संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व, श्रीमती श्वेता साहू को संभागीय अध्यक्ष, श्रीमती तारा साहू को जिला संगठन मंत्री, तथा इंदौर महिला जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति सहित कई अन्य की घोषणा की गई। इसके अतिरिक्त श्री अशोक जानकीलाल साहू, श्री राजेश साहू एवं श्री श्यामलाल साहू को जिला संरक्षक नियुक्त किया गया। भोपाल वार्ड प्रभारी श्री रूपेश परमार , देवेंद्र पाल वार्ड प्रभारी सहित अनेक पदाधिकारियों को भी संगठनात्मक दायित्व सौंपे गए। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विजय हटवार ने कहा कि संगठन में पद सम्मान का नहीं, बल्कि समाज एवं राष्ट्रसेवा की जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अधिकाधिक नए सदस्यों को जोड़कर संगठन को देशभर में मजबूत बनाने का आह्वान किया। राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती लता लकी पटेल ने नारी सशक्तिकरण पर प्रेरणादायी उद्बोधन देते हुए महिलाओं की संगठन में सक्रिय भागीदारी एवं नेतृत्व को बढ़ावा देने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती ललिता दिलीप जी ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। नवमनोनीत पदाधिकारियों का सम्मान कर उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दी गईं।कार्यक्रम का समापन संगठन को देशभर में और अधिक सशक्त बनाने, युवाओं एवं महिलाओं को नेतृत्व से जोड़ने तथा राष्ट्रहित एवं जनसेवा के कार्यों को गति देने के संकल्प के साथ हुआ।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*भील समाज ने सेवानिवृत्ति विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मांगीलाल डामर का साफा,शाल, श्रीफल,तस्वीर, पुष्प मालाओ से किया भव्य सम्मान किया*

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*श्री रामावत जी को भावभीनी विदाई दी*

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई

*मल्हारगढ़ एसडीएम ने किया कुपोषण आहार केंद्र का निरीक्षण*

*मध्यप्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पद निकले, सबसे शेयर करें जरूरी जानकारी* 💁🏻‍♀️ *आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई तक*

कलेक्टर ने ज्योति बघेल को हटाया

*भीमा खेड़ी में मिलावटी दूध फैक्ट्री का भंडाफोड़* *प्रतिदिन ढाई करोड़ से अधिक का दूध होता सप्लाई* *जावरा में 10 लाख रुपए का 20 हजार लीटर नकली दूध बरामद और फैक्ट्री सील , औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने की कामयाबी हासिल *** *लोकेशन जावरा जिला रतलाम *** *जन जागृति संगम न्यूज़ के लिए रतलाम जिला संवाददाता जगदीश राठौर की रिपोर्ट ***