*श्रीमद् भागवत गीता पर्व सप्ताह न्यास ने पाठ्य सामग्री की वितरित*

जन जागृति संगम न्यूज

एमपी ब्यूरो चिफ जगदीश राठौर 
9238344171
9425490641




रतलाम 7 जुलाई। श्रीमद् भागवत गीता सप्ताह न्यास के बैनर तले श्री मेढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी स्वर्णकार समाज के तत्वावधान में भरावा की कुई स्थित श्री शेष नारायण मंदिर पर विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथि समाजसेवी मोतीलाल मीडिंया द्वारा भगवान के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। श्रीमद् भागवत गीता पर्व सप्ताह न्यास विगत 25 वर्षो से निरंतर समाज के बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित करते आ रहा है। इसके साथ ही न्यास द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाता आ रहा है जो वास्तव में सराहनीय कदम है । 


नवनीत सोनी ने बताया कि न्यास के बैनर तले 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए अभिनंदन के अलावा नगद राशि से भी पुरूस्कृत किया जाता है। श्रीमद् भागवत गीता सप्ताह न्यास मध्यप्रदेश शासन द्वारा रजिस्टर्ड संस्था है। जिसकी स्थापना 40 वर्ष पूर्व की गई थी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का स्वागत सभी पदाधिकारियों द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि एवं पदाधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर गजाधर सोनी, नवनीत सोनी, जगदीश सोनी, रमेश सोनी, शैलेष सोनी, राजेश भामा, संजय सोनिवाल, राजेश सोनी, संजय सोनी, सहित समाजजन उपस्थित थे।


हेमेन्द्र उपाध्याय
मो. 94251 04458

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*भील समाज ने सेवानिवृत्ति विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मांगीलाल डामर का साफा,शाल, श्रीफल,तस्वीर, पुष्प मालाओ से किया भव्य सम्मान किया*

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*श्री रामावत जी को भावभीनी विदाई दी*

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई

*मल्हारगढ़ एसडीएम ने किया कुपोषण आहार केंद्र का निरीक्षण*

*मध्यप्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पद निकले, सबसे शेयर करें जरूरी जानकारी* 💁🏻‍♀️ *आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई तक*

कलेक्टर ने ज्योति बघेल को हटाया

*भीमा खेड़ी में मिलावटी दूध फैक्ट्री का भंडाफोड़* *प्रतिदिन ढाई करोड़ से अधिक का दूध होता सप्लाई* *जावरा में 10 लाख रुपए का 20 हजार लीटर नकली दूध बरामद और फैक्ट्री सील , औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने की कामयाबी हासिल *** *लोकेशन जावरा जिला रतलाम *** *जन जागृति संगम न्यूज़ के लिए रतलाम जिला संवाददाता जगदीश राठौर की रिपोर्ट ***