*सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार 2025-26 के लिए किसानों से 31 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

नीमच, मध्यप्रदेश किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा कृषि सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। जिले के किसानों एवं कृषक समूहों से विकासखंड एवं जिला स्तरीय पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिले के तीनों विकासखंडों से पांच-पांच सर्वोत्तम किसानों का चयन किया जाएगा। इनमें कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं कृषि अभियांत्रिकी क्षेत्र से एक-एक किसान शामिल होगा। चयनित प्रत्येक किसान को 10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। वहीं जिला स्तरीय पुरस्कार के लिए कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं कृषि अभियांत्रिकी क्षेत्र में चयनित प्रत्येक सर्वोत्तम कृषक को 25 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
31 अगस्त तक जमा करें आवेदन
विकासखंड एवं जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के लिए 31 अगस्त 2026 तक आवेदन प्रस्तुत किए जा सकते हैं। गठित चयन समिति द्वारा 15 सितम्बर 2026 तक विकासखंड स्तरीय सर्वोत्तम कृषकों का चयन किया जाएगा। चयनित कृषकों के नाम जिला स्तरीय पुरस्कार के लिए राज्य स्तर पर परीक्षण हेतु 30 सितम्बर 2026 तक भेजे जाएंगे। राज्य स्तर पर परीक्षण एवं चयन की प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2026 तक पूर्ण की जाएगी। चयनित कृषकों के पुरस्कार के लिए प्रमाण-पत्र तैयार किए जाएंगे तथा पूरे प्रदेश में एक साथ 26 जनवरी 2027 को सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
कलेक्टर होंगे चयन समिति के अध्यक्ष
विकासखंड स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के लिए गठित चयन समिति के अध्यक्ष कलेक्टर होंगे। परियोजना संचालक आत्मा समिति के सदस्य सचिव रहेंगे। उद्यानिकी, पशुपालन एवं मत्स्य पालन विभाग के जिला प्रमुख तथा कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी अधिकारी समिति के सदस्य होंगे।
परियोजना संचालक आत्मा डॉ. यतिन कुमार मेहता ने जिले के किसानों एवं कृषक समूहों से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट एवं नवाचारपूर्ण कृषि कार्यों के आधार पर अधिकाधिक संख्या में आवेदन प्रस्तुत करें।
किसान अपने आवेदन पत्र संबंधित विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी/ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर कार्यालय अथवा संबंधित उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं कृषि अभियांत्रिकी विभाग के कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन बंद लिफाफे में 31 अगस्त 2026 तक संबंधित कार्यालय में प्रस्तुत किए जा सकते हैं।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*विश्व आदिवासी दिवस पर अजाक्स ने मूलनिवासी रैली का किया भव्य स्वागत, सामाजिक कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान*

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर श्रीमती गीता बाई भाभर को बादाम का पौधा भेंट कर सम्मान किया गया

*यह कैसा मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान* *उपमैख्यमंत्री के सामने लाड़ली बहना के आँसू...*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*