80वां स्वतन्त्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
ग्राम पंचायत लोड़किया परिसर में 80वां स्वतन्त्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
ध्वजारोहण सरपंच महोदया के कर-कमलों द्वारा किया गया। ग्राम पटेल, उप सरपंच महोदय,मुख्यअतिथीश्रीकैलाश चंद्र जी पुरोहित व श्रीमती गीता पुरोहित (सेवा निवृत्त शिक्षक, शिक्षिका)गांव के अनेक गणमान्य नागरिक, माताएं, बहनें, तीनों विद्यालय के छात्र -छात्राओं की उपस्थिति में 80वां स्वतन्त्रता दिवस मनाया गया । छात्र -छात्राओं ने उमंग और उत्साह के साथ राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रस्तुत किए,दान दाताओं द्वारा मन खोलकर पुरस्कार देते हुए बच्चों का उत्साह वर्धन किया। मुख्यातिथि पुरोहित सर ,मैडम द्वारा पूर्व घोषणा अनुसार कक्षा 10वीं में 75/(प्रतिशत) से अधिक अंक प्राप्त करने वाले शा हाई स्कूल लोड़किया के17छात्र -छात्राओं को1100_1100रूपये पुरस्कार दिया गया। ग्राम वासियों द्वारा साधुवाद देते हुए पुरोहित परिवार का आभार प्रकट किया। स्वतन्त्रता दिवस के उपलक्ष में गांव पटेल श्री तुलसीराम धनगर, पुरोहित सर, पुरोहित मैडम व प्राचार्य श्री हसन अली सैयद द्वारा उद्बोधन दिया गया। कार्यक्रम के अन्त में ग्राम सचिव श्री कमलेश प्रजापति द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया। ग्राम पंचायत द्वारा मिठाई वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें