*पिपलियारावजी एवं बावड़ा में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर किया गया आयोजित* *95 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क औषधियों का किया गया वितरण*


*जन जागृति संगम न्यूज*
9302003334

नीमच आयुष विभाग के अंतर्गत जिले में ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दो स्थानों पर निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में कुल 95 लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया गया।


आयुष्मान आरोग्य मंदिर थडोद द्वारा ग्राम चकसोडीझर में आयोजित शिविर में मरीजों की बीपी एवं शुगर की जांच की गई। शिविर में आमवात, चर्मरोग, श्वास-कास, अग्निमांद्य, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, विबंध, प्रवाहिका, अर्श, प्रदर, अम्लपित्त एवं शिरशूल सहित विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों का परीक्षण कर उपचार एवं औषधियां प्रदान की गईं। शिविर में 54 रोगी लाभान्वित हुए। इस दौरान चिकित्सक डॉ. आर.पी. वर्मा एवं श्रीमती संजू भदौरिया ने सेवाएं दीं।


इसी क्रम में शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा शासकीय माध्यमिक विद्यालय बावड़ा में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विद्यार्थियों एवं अन्य लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर त्वचा रोग, उदर रोग, नेत्र रोग, श्वास-कास, अम्लपित्त, अग्निमांद्य, विबंध, उदर शूल, अतिसार, संधिवात तथा नाक-कान-गला संबंधी रोगों की जांच एवं उपचार किया गया। कुल 41 लाभार्थियों को निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियां वितरित की गईं।

शिविरों में ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को वर्षा ऋतु में होने वाली मौसमी बीमारियों से बचाव, नशामुक्ति, तनाव प्रबंधन, स्वस्थ दिनचर्या तथा व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्वच्छता के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। विद्यालय में विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई तथा नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया।

बावड़ा में आयोजित शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ.आबिद खान, कंपाउंडर गोपाल कृष्ण गंधर्व, शाला के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, पंचायत सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*विश्व आदिवासी दिवस पर अजाक्स ने मूलनिवासी रैली का किया भव्य स्वागत, सामाजिक कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान*

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर श्रीमती गीता बाई भाभर को बादाम का पौधा भेंट कर सम्मान किया गया

*यह कैसा मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान* *उपमैख्यमंत्री के सामने लाड़ली बहना के आँसू...*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*