*इंजीनियर नवीन कुमार अग्रवाल आप के राष्ट्रीय परिषद के लिए निर्वाचित*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
नीमच। आम आदमी पार्टी सम्पूर्ण देश में राष्ट्रीय परिषद के लिए अपने संगठन के प्रति वफादार कर्मठ साथियो का राष्ट्रीय परिषद में चयन करने के लिए प्रदेश स्तर पर चुनाव करवा रही है और आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद में स्थान दे रही है। प्रदेश स्तर पर चल रहे राष्ट्रीय परिषद के चुनाव में नीमच जिले के इंजिनियर नवीन कुमार अग्रवाल को चुनावी प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से राष्ट्रीय परिषद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया।
यह सर्वविदित है की अग्रवाल अन्ना आंदोलन से पार्टी केलिए विब्भिन पदों पर कार्य कर रहे है और पार्टी के उतार चढ़ाव के दौरान भी पार्टी की मजबूती के लिए लगातार संगर्शील रहे है। और भ्रस्टाचार के खिलाफ लड़ते हुए अग्रवाल पर चार फर्जी मुकदमे भी दर्ज हुए जिस कारन जेल की सलाखों के पीछे भी जाना पड़ा और सभी फर्जी मुकदमो में माननीय न्यायलय ने बरी कर इनकी ईमानदारी पर मुहर लगाई है। इस दौरान अग्रवाल ने मध्यप्रदेश के साथ ही उत्तरप्रदेश , पंजाब , उत्तराखंड , गुजरात ,राजस्थान के चुनावो में विब्भिन जिमेदारियो का निर्वहन किया है। वर्तमान में अग्रवाल गुजरात में ईस्ट जोन में दाहोद एवं पंचमहल लोकसभा के अंतर्गत आने वाली 14 विधानसभाओ का पभार देखते हुए संगठन को मजबूत बनाने का कार्य कर रहे है। साथ ही मध्यप्रदेश में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी का भी निर्वहन कर रहे है। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन अधिकारी के रूप में प्रदेश प्रभारी एवं दिल्ली सरकार के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर ने चुनावी प्रक्रिया संचालित करवाई । अग्रवाल के राष्ट्रीय परिषद सदस्य निर्वाचित होने पर मित्रों , रिस्तेदारो एवं पार्टी साथियो ने बधाई दी है। उक्त जानकारी आप के जोन मीडिया प्रभारी प्रकाश दोशावत ने दी है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें