*खेरखेड़ा में नवीन अटल सुशासन पंचायत भवन का लोकार्पण, ग्रामीणों में दिखा उत्साहन*

जन जागृति संगम न्यूज
 
नारायणगढ़( रामप्रसाद राठौर)


मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खेरखेड़ा में नवीन अटल सुशासन पंचायत भवन का लोकार्पण मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा के करकमलों से किया गया। 



नवीन पंचायत भवन की सौगात मिलने से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर श्री देवड़ा द्वारा उपस्थित महानुभावों को संबोधित करते हुए बताया आज देश में लगातार विकास हो रहे हैं कितने ही परिवार ऐसे हैं जिनके लिए आयुष्मान कार्ड कई लाडली बहनों तो कहीं किसान सम्मान निधि कहीं विद्यालय में योजना का लाभ मिलता है देश में गांव से भी अधिक सड़क बनाई गई पहले बिजली आती नहीं आज बिजली पर्याप्त है बिजली बंद होती है तो आपको सूचना मिलती है फिर भी विपक्षी पार्टियों को हजम नहीं होती बस दरी बिछाकर आम जनता युवा को गुमराह करते 


आज आम आदमीयों को शासन की योजना का लाभ मिल रहा है ग्रामीणों ने पंचायत भवन के लिए उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। लोकार्पण समारोह में राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने बताया की मध्य प्रदेश के अंतर्गत किसानों ने अन्नदाता के नाम से पहचान बनाई है l इसी को लेकर आज पूरे देश में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा लगातार विकास हो रहा हैl


पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मदनलाल राठौर के द्वारा बताया कांग्रेस ने देश में कोई विकास नहीं किया, और अब विकास को देखकर बवंडर खड़ा करके उठचंदा यही धंधा का काम रहे है 


 

भाजपा जिला अध्यक्ष पंडित राजेश दीक्षित मल्हार मंडल अध्यक्ष आशीष विजयवर्गीय सहित अतिथियों द्वारा संबोधित किया मंचा सीन पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र जाट राजेंद्र सिंह राणा बाबूलाल डाका वीरेंद्र रूपरा राजेश वालावत समात सिंह शाखावत शंभू सिंह चुंडावत सरपंच हरसोल भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।



अतिथियों ने नवीन पंचायत भवन को ग्रामीण विकास और सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

वक्ताओं ने कहा कि पंचायत भवन के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं पंचायत से जुड़े कार्यों का बेहतर लाभ मिल सकेगा। इसके साथ ही पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की निगरानी और प्रशासनिक गतिविधियों के संचालन में भी सुविधा होगी।
समारोह के दौरान जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करने का आश्वासन दिया।
लोकार्पण समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान सरपंच विनोद गुर्जर ने अतिथियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। 


सफल कार्यक्रम होने पर श्री जगदीश देवड़ा द्वारा विनोद गुर्जर खेर खेड़ा सरपंच को धन्यवाद ज्ञापित किया

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*