*प्रोग्रेसिव पेंशनर्स ने फहराया राष्ट्रीय तिरंगा, अमर शहीदों को देश भक्ति गीतों कविताओं से किया याद*
जन जागृति संगम न्यूज
रिपोर्टर चंद्रशेखर जायसवार
जिला नीमच (मध्यप्रदेश)
रतलाम। प्रोग्र्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन म.प्र. जिला शाखा रतलाम के तत्वावधान में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का आयोजन-कार्यक्रम ओल्ड कलेक्टोरेट गुलाब चक्कर परिसर में आयोजित किया।
सर्व प्रथम उपस्थित पेंशनर्स सदस्यगण के साथ वरिष्ठ पेंशनर्स सदस्य के.एल. दय्या के हाथों राष्ट्रीय तिरंगा का ध्वजारोहण कर सलामी दी गई। साथ ही राष्ट्र गीत वंदेमातरम् एवं राष्ट्र गान जन गण मन सामूहिक स्वर में गाया गया।
राष्ट्रगान पश्चात भारत माता की जय, स्वतंत्रता दिवस अमर रहे वंदे मातरम क्रांतिकारी सेनानी अमर रहे। स्वतंत्रता सेनानी जिंदाबाद-जिंदाबाद जय हिंद के गगन भेदी नारे गुंजायमान किये।
आजादी के आंदोलन में ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष करने वाले योद्धाओं क्रांतिकारी, सेनानियों, शहीदों की शहादत का स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया। स्वतंत्रता आंदोलन में मातृभूूमि की रक्षा करते हुए संघर्ष करते हुए ऐसे वीर साहसी भारतीय जिनका इतिहास में नाम नहीं लिया गया। उन्हें भी याद करते हुए सलामी दी गई।
स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व पर देश भक्ति, राष्ट्रीय गीत, कविता, गजल की प्रस्तुति, सर्व श्रीमती आशा श्रीवास्तव, जितेन्द्रसिंह पथिक, एस.पी. जोशी, क्षमा परिहार, जयवंत गुप्ते, गीता राठौर, अश्विन शुक्ला, जे.सी. राठौर, मुकेश श्रीवास्तव, एस. आर. बैरागी, उच्छवलाल साल्वी, मुक्तामणि परिहार, कीर्ति कुमार शर्मा ने सुंदर प्रस्तुति दी।
राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजन में विशेष सहयोग कार्यकारी अध्यक्ष एम.एल. भट्ट, कोषाध्यक्ष प्रेम बेनावत एवं डी.डी. गोठवाल का रहा। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष कीर्ति कुमार शर्मा ने किया तथा आभार जयवंत गुप्ते ने माना। राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित थे।
कीर्ति कुमार शर्मा
अध्यक्ष
9630329992

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें