*ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए नि:शुल्क स्वरोजगार प्रशिक्षण ब्यूटी पार्लर, बकरी पालन, सिलाई, डेयरी फार्मिंग एवं कृषि उद्यमिता का मिलेगा प्रशिक्षण*

*जन जागृति संगम न्यूज*
9302003334
नीमच, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, नीमच द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्र के युवक-युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न रोजगारमूलक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में ब्यूटी पार्लर, बकरी पालन, सिलाई, डेयरी फार्मिंग, वर्मी कम्पोस्ट एवं कृषि उद्यमिता से संबंधित प्रशिक्षण नि:शुल्क प्रदान किया जाएगा।
संस्थान द्वारा आयोजित किए जाने वाले प्रशिक्षणों में ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण महिलाओं के लिए 13 अगस्त 2026 से 35 दिवस, बकरी पालन प्रशिक्षण 19 अगस्त 2026 से 12 दिवस, डेयरी फार्मिंग, वर्मी कम्पोस्ट एवं कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण 18 अगस्त 2026 से 13 दिवस तथा सिलाई प्रशिक्षण महिलाओं के लिए 31 दिवस का होगा।
प्रशिक्षण के लिए पंजीयन प्रारंभ हो चुके हैं। प्रवेश पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। प्रशिक्षण का लाभ केवल नीमच जिले के ग्रामीण क्षेत्र के 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवतियां ले सकेंगे।
प्रशिक्षणार्थियों के लिए प्रशिक्षण अवधि में आवास, भोजन एवं नाश्ते की नि:शुल्क व्यवस्था रहेगी। प्रशिक्षण के दौरान स्वरोजगार स्थापित करने के इच्छुक प्रशिक्षणार्थियों के ऋण आवेदन भी प्रशिक्षण केंद्र पर ही भरवाए जाएंगे। बैंकिंग संबंधी जानकारी एवं समस्याओं के समाधान के लिए भी आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाएगा।
प्रशिक्षण के दौरान पशु चिकित्सा, कृषि, उद्यानिकी एवं अन्य संबंधित विभागों के अनुभवी वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। संबंधित विभागों की ऋण योजनाओं एवं स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी प्रशिक्षणार्थियों को प्रदान की जाएगी।
इच्छुक प्रशिक्षणार्थी 4 पासपोर्ट साइज फोटो तथा आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड एवं अंकसूची की 3-3 छायाप्रतियां लेकर आवेदन जमा कर सकते हैं।
आवेदन भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, हवाई पट्टी के सामने, विश्राम भवन के पास, चीताखेड़ा मेन रोड, नीमच में जमा किए जा सकते हैं।
प्रशिक्षण एवं पंजीयन संबंधी जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी सुबह 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक मोबाइल नंबर 9111053516, 9074201015, 9009684125 एवं 7898187819 पर संपर्क कर सकते हैं। ग्रामीण युवक-युवतियों से इन नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की गई है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*विश्व आदिवासी दिवस पर अजाक्स ने मूलनिवासी रैली का किया भव्य स्वागत, सामाजिक कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान*

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर श्रीमती गीता बाई भाभर को बादाम का पौधा भेंट कर सम्मान किया गया

*यह कैसा मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान* *उपमैख्यमंत्री के सामने लाड़ली बहना के आँसू...*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*