*शिवराज ने की शिकायत, एमपी सरकार ने पीएम मोदी को बताई हकीकत* *पीएम से हुई सीएम की शिकायत*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


मध्य प्रदेश की राजनीति में इन दिनों एक नया मामला चर्चा में है। कुछ दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। अब सामने आई जानकारी के मुताबिक इस मुलाकात के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री से एक शिकायत भी की। मामला सीधे एमपी से जुड़ा है।

क्या है शिकायत
बताया जा रहा है कि शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि मध्य प्रदेश में कृषि वर्ष के तहत आयोजित हो रहे कार्यक्रमों में उन्हें आमंत्रित नहीं किया जा रहा है। उनका कहना था कि जब वे स्वयं मध्य प्रदेश में ही मौजूद थे, तब भी कई मौकों पर उन्हें कार्यक्रमों में नहीं बुलाया गया। इसी को लेकर उन्होंने अपनी आपत्ति दर्ज कराई।

बताया जा रहा है कि इस मामले को पीएम ने गंभीरता से लिया है और पत्र लिखकर सरकार से जवाब- तलब किया गया है। पीएमओ की चिट्ठी के बाद से ही सीएमओ में हलचल बढ़ गई और तैयारियां होने लगीं कि क्या जवाब दें! 

सरकार का जवाब
इस शिकायत पर मध्य प्रदेश सरकार की ओर से सफाई दी गई है। सरकार के जवाब के मुताबिक, राज्य के तीन जिलों में अब तक कृषि वर्ष से जुड़े पांच कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। इनमें से कुछ कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खुद शिवराज सिंह चौहान के साथ मंच साझा किया।

सरकार का कहना है कि एक कार्यक्रम में शिवराज ने अपने प्रतिनिधि को भेजा था। सरकार की सफाई में यह भी बताया गया कि शिवराज के संसदीय क्षेत्र (विदिशा) में हुए आयोजन के अलावा भोपाल में हुए कार्यक्रम में भी उन्हें मंच दिया गया।


20 जून 2026 को विदिशा में किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी करने को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
इसके अलावा इंदौर में केंद्र सरकार की ओर से आयोजित एक कृषि संबंधी कार्यक्रम का भी हवाला दिया गया, जिसमें मुख्यमंत्री और शिवराज दोनों शामिल हुए।


पांच से चार कार्यक्रमों में साथ दिखे शिव-मोहन

मप्र सरकार की ओर से जो जवाब दिया गया है उसके अनुसार अब तक कुछ पांच कार्यक्रमों में से चार में सीएम मोहन यादव और कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने मंच साझा किया है। एक कार्यक्रम में सीएम ने मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल को अपना प्रतिनिधि बनाकर भेजा था।

बता दें कि ये सारे कार्यक्रम शिवराज सिंह के संसदीय क्षेत्र सीहोर, रायसेन और विदिशा में हुए हैं। इसके अलावा इंदौर में कृषि पर फोकस ब्रिक्स सम्मेलन में भी दोनों नेताओं ने मंच साझा किया था।

मूंग खरीद पर भी विवाद

इस पूरे घटनाक्रम के बीच मूंग खरीद ( एमपी में मूंग खरीदी ) को लेकर भी मध्य प्रदेश में विवाद खड़ा हुआ था, जिसने राज्य की राजनीति में हलचल मचाई। कुल मिलाकर, शिवराज सिंह चौहान और राज्य सरकार के बीच तालमेल को लेकर यह नया मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है।

खास बात
राजनीतिक हलकों में यह चर्चा भी हो रही है कि शिवराज सिंह चौहान सामान्यतः शिकायत करने से बचते रहे हैं, लेकिन इस बार उन्होंने खुलकर अपनी बात प्रधानमंत्री तक पहुंचाई, जिसके बाद यह मामला सुर्खियों में आ गया।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*विश्व आदिवासी दिवस पर अजाक्स ने मूलनिवासी रैली का किया भव्य स्वागत, सामाजिक कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान*

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर श्रीमती गीता बाई भाभर को बादाम का पौधा भेंट कर सम्मान किया गया

*यह कैसा मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान* *उपमैख्यमंत्री के सामने लाड़ली बहना के आँसू...*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*