*हर घर तिरंगा अभियान के तहत विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित* *आज विद्यालयों में हुई तिरंगा प्रश्नोत्तरी, विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

नीमच,मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार और कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में जिले में हर घर तिरंगा अभियान के तहत 9 से 17 अगस्त तक विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को तिरंगे के महत्व और देश के प्रति सम्मान की भावना से जोड़ा जा रहा है।


इसी क्रम में 10 अगस्त को विद्यालयों में तिरंगा प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीआरपीएफ नीमच, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेवली-देवली और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कछरौद में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।



प्रश्नोत्तरी में विद्यार्थियों से तिरंगे के इतिहास, उसके स्वरूप, तीनों रंगों के महत्व, अशोक चक्र, स्वतंत्रता आंदोलन और नागरिक कर्तव्यों से जुड़े प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्नों के उत्तर दिए।


अभियान के तहत 11 अगस्त को तिरंगे से संबंधित चित्रकला,12 अगस्त को तिरंगा रैली,13 अगस्त को तिरंगा साइकिल रैली,14 अगस्त को तिरंगा सजावट और 17 अगस्त को मानव श्रृंखला का आयोजन किया जाएगा।


विद्यालयों में आयोजित इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ाना है। अभियान के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों की सहभागिता से विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। विद्यालयों में होने वाली गतिविधियों के छायाचित्र भी संबंधित विद्यालय गतिविधि समूह में साझा किए जा रहे हैं।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले के विद्यालयों में हो रही गतिविधियां विद्यार्थियों को देश के राष्ट्रीय प्रतीक और गौरवशाली परंपराओं से जोड़ने का काम कर रही हैं।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*विश्व आदिवासी दिवस पर अजाक्स ने मूलनिवासी रैली का किया भव्य स्वागत, सामाजिक कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान*

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर श्रीमती गीता बाई भाभर को बादाम का पौधा भेंट कर सम्मान किया गया

*यह कैसा मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान* *उपमैख्यमंत्री के सामने लाड़ली बहना के आँसू...*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*