संदेश

नवंबर, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

*मध्य प्रदेश की कहानी, मीडिया की जुबानी ।

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़ मध्य प्रदेश ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर 9425490641 मध्य प्रदेश की स्थापना *1 नवंबर 1956* को हुई थी। भारत की आजादी के बाद भाषा के आधार पर राज्यों के पुनर्गठन के लिए *राज्य पुनर्गठन आयोग (अध्यक्ष - जस्टिस फजल अली)* बना । उनकी की सिफारिश पर *राज्य पुनर्गठन अधिनियम 1956* के तहत 4 क्षेत्रों को मिलाकर नया विशाल मध्यप्रदेश बनाया गया : यह है - 1. सेंट्रल प्रोविंस एंड बरार (महाकौशल) 2. मध्य भारत (ग्वालियर-चंबल) 3. विंध्य प्रदेश 4. भोपाल रियासत तब 43 जिलों के साथ यह क्षेत्रफल में भारत का सबसे बड़ा राज्य था। इसकी राजधानी भोपाल बनी। 31 अक्टूबर 1956 की आधी रात को मिंटो हॉल (अब कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर) में *पं. रविशंकर शुक्ल ने पहले मुख्यमंत्री और पट्टाभि सीतारमैया ने पहले राज्यपाल* के रूप में शपथ ली ।  *1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ अलग* होकर नया राज्य बना, तब भी म.प्र. देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य बना रहा।   *स्थापना के बाद के बड़े विकास *** *कृषि में क्रांति:* - 1956 में अकालग्रस्त राज्य था, आज गेहूँ, सोयाबीन, चना उत्पादन में देश में नंबर-1 है। - नर्मदा घाटी की *इंदिरा सागर, ओं...