*पत्रकार सुरक्षित होगा तो समाज सुरक्षित होगा, पत्रकार सुरक्षा कानून बेहद जरूरी : पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री,पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए एक दिसंबर को सभी जिला इकाईया देगीं धरना*
जन जागृति संगम न्यूज़ एमपी ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर 9425490641 दतिया-माँ पीतांबरा की पवित्र भूमि दतिया में बुधवार को मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की छठवीं प्रदेश कार्यसमिति बैठक एवं प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया की अध्यक्षता एवं बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की विशेष उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर दतिया विधायक घनश्याम सिंह, पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, रतनगढ़ धाम के महंत पं. राजेश कटारे विशेष रूप से उपस्थित रहे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पत्रकार सुरक्षा कानून का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि संत विचारक होता है और पत्रकार प्रचारक होता है। मिमियाने वाला बकरा और समाज को जगाने वाला मुर्गा सबसे ज्यादा काटा जाता है, क्योंकि लोगों को जागना पसंद नहीं है। यदि पत्रकारों में एकता होगी तो पूरा सिस्टम ठीक रहेगा। पत्रकारों की सुरक्षा अत्यंत आवश्यक है क्योंकि वे समाज को जगाने का काम करते हैं। पत्रकार सुरक्षित होगा तो पूरा समाज सुरक्षित होगा। उन्होंने घ...