*शासकीय स्कूल गिरदौड़ा में संस्कृत सप्ताह का समापन: संस्कृत केवल भाषा नहीं, हमारी अमूल्य धरोहर — जगदीश हरित*
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नीमच / गिरदौड़ा (31 अगस्त 2026): एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय गिरदौड़ा में संस्कृत सप्ताह का समापन कार्यक्रम अत्यंत उत्साह, गरिमा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में संस्कृत भाषा के प्रति रुचि जागृत करना तथा इसके संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश देना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री जगदीश हरित जिला समिति सदस्य संस्कृत भारती द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मधुर सरस्वती वंदना के साथ हुआ। तत्पश्चात विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती वैशाली धेप्ते ने प्रास्ताविक वक्तव्य में संस्कृत कविता की प्रेरणादायी पंक्तियों के माध्यम से कार्यक्रम की शुरुआत की और अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि श्री जगदीश हरित ने अपने उद्बोधन में कहा कि संस्कृत को कठिन विषय मानने की आवश्यकता नहीं है। यदि इसे सरल, रोचक और गतिविधि आधारित तरीके से विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत किया जाए, तो यह अत्यंत सहज और सुगम बन जाती है। उन्होंने संस्कृत के व्यावहारिक उपयोग और इसे दैनिक ...