संदेश

*चार बच्चों की मां सेक्स वर्धक दवा खाकर प्रेमी के साथ 3 दिन तक कमरे में रही बंद, फिर जो हुआ वो*

चित्र
*चार  जन जागृति संगम न्यूज़ एटा। यूपी (UP) के एटा जिले के अवागढ़ थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां चार बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ तीन दिन से घर में रह रही थी। शुक्रवार रात जब उसका पति अचानक घर लौटा तो उसे पत्नी एक अन्य युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली। विरोध करने पर पति के साथ मारपीट की गई और उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। *पति पर जानलेवा हमला* पीड़ित पति पेशे से मजदूर है। वह आगरा के एक पेठा कारखाने में काम करता है। शुक्रवार की रात जब वह गांव स्थित अपने घर लौटा तो पत्नी को एक अजनबी युवक के साथ देखकर सन्न रह गया। जब उसने इसका विरोध किया तो पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर गला दबाने की कोशिश की और कहा,कि तेरे भी टुकड़े करके ड्रम में फेंक देंगे जैसा मेरठ में हुआ था। *बच्चों के साथ मारपीट, ग्रामीणों ने पकड़ा प्रेमी* पीड़ित के अनुसार महिला और उसका प्रेमी पिछले तीन दिनों से बच्चों के साथ भी मारपीट कर रहे थे, जिससे बच्चे भय में जी रहे हैं। पति के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और महिला व उसके प्रेमी को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को ...

*कत्ल का खुलासा 12 घण्टे के अंदर कर वायडी नगर पुलिस ने सभी आरोपीयों को किया गिरफ्तार*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़ 9302003334   घटना का संक्षिप्त विवरण श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर श्री अभिषेक आनंद जिला एवं श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री गौतम सोलंकी एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर श्री सतनाम सिंह के मार्गदर्शन तथा निरीक्षक संदीप सिह मंगोलीया थाना प्रभारी थाना वायडी नगर के नेतृत्व मे हत्या का किया खुलासा । दिनांक 17.04.2025 को रात्री मे करीब 11.30 बजे गांव गुजरदा मे शादी की बिनोली में नाचने की बात को लेकर अनिल पिता राधेश्याम भोई उम्र 22 साल निवासी गुजरदा के साथ राजस्थान प्रतापगढ के दिवाला गांव के चार युवको, सुनील मीणा, अजय मीणा तथा दो अन्य साथियो ने मिलकर विवाद किया था। बिन्दोली खत्म होने के बाद अनिल अपने भाई रवि के साथ अपने घर जाने के लिये निकला की गब्बर मीणा के घर के सामने पहुंचे की पीछे से उक्त चारो युवक आये अनिल के साथ झगडा कर बोले के बिन्दोली मे तो बच गया अब नही बचेगा एसा कहकर झगडा करने लगे इसी बीच अनिल मीणा को बदमाशो द्वारा जान से मारने की नियत से सीने मे चाकू मारा गया जिससे अनिल भौई के सीने मे खून निकलने लगा तो मोके से उक्त चारो युवक चिल्ला चोट होन...

*भारतीय हिन्दुओं के लिए अलग कानून, भाजपा के हिन्दुओ के लिए अलग कानून - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *एक जैसी घटना में प्रदेश में अलग अलग कानून* *सिंगोली देवास घटना की कड़े शब्दों में निंदा*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़ 9302003334 नीमच / भोपाल। वर्तमान में प्रदेश सरकार द्वारा भी केंद सरकार की तर्ज पर जाँच एजेंसियों और संविधानिक संस्थाओ का दुरुपयोग अपने अपने रूप में व्याख्या कर किया जा रहा है जिस प्रकार केंद ने ईडी सीबीआई का दुरुपयोग मात्र विपक्षी नेताओ पर दबाव और लोकतंत्र का घला घोटने के लिए किया है उसी तर्ज पर ,मध्यप्रदेश में भी भारतीय हिन्दुओ के लिए अलग कानून और भाजपाई हिन्दुओ के लिए अलग कानून है यह सिंगोली और देवास की एक जैसी घटनाओ को देखकर लगाया जा सकता है उक्त कटाक्ष करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता इंजी नवीन कुमार अग्रवाल ने भाजपा की डबल इंजन की सरकार पर तंज कसा है। अग्रवाल ने विस्तृत रूप से बयान जारी कर बताया की अभी हाल में ही देवास और सिंगोली में एक जैसी घटनाये हुई जिसमे सिंगोली में जैन मुनियो के ऊपर असामाजिक ततवो ने हमला कर घायल कर दिया जिसकी हम कड़े शब्दों में निंदा करते है। जंहा ग्रामीणों की तत्परता से दो बदमाशों को पकड़ लिया गया जिससे सभी आरोपी पुलिस के शिंकजे में आ गए और जिले का माहौल ख़राब होने से बच गया और आरोपियों को पुलिस न...

*मौसम का ट्रिपल अटैक 70 किलोमीटर की रफ्तार से आएगी तबाही, *कई राज्यों में गिरेंगे ओले, बारिश के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी* *18 जिलों में कोहराम, IMD की चेतावनी*

चित्र
जन जागृति संगम 930200334 पश्चिम बंगाल में 18 अप्रैल को तेज आंधी और धूल भरी हवाएं चलने की आशंका है। इनकी रफ्तार 50 से बढ़कर 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। बिहार में भी इसी दिन तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं, दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर-पश्चिम भारत के कई मैदानी क्षेत्रों में भी 18 से 20 अप्रैल के बीच मौसम खराब रहेगा। *कई राज्यों में गिरेंगे ओले, बारिश के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी* हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख जैसे पहाड़ी इलाकों में 18-19 अप्रैल को तेज हवाओं और बिजली के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा जैसे पूर्वोत्तर राज्यों में 20 से 23 अप्रैल के बीच भारी बारिश के साथ ओले गिरने के आसार हैं। *18 राज्यों में भारी बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट* भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, तेलंगाना, केरल और आंध्र प्रदेश में 18 से 23 अप्रैल के बीच अलग-अलग दिनों में भारी बारिश होगी। *...

*सभी किसानों को दिए जाएंगे सोलर पंप, मंडला में सीएम यादव ने कहा, सिंगल क्लिक से बहनों के खाते में डाली राशि*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  मंडला। मुख्यमंत्री मोहन यादव मंडला जिले के ग्राम टिकरवारा में मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह,निकाह कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने लाड़ली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि अंतरित की। वहीं गैस रिफलिंग के लिए भी यहां से बहनों के खाते में राशि ट्रांसफर की। लगभग 66 विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। मंच पर आने के पहले सीएम ने वर वधुओं को पुष्पवर्षा कर उनको आशीर्वाद दिया। * इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि भविष्य में एक नया सबेरा आएगा,खेतों के अंदर सिंचाई का पर्याप्त पानी मिलेगा। * यह बात जब मै कर रहा हूं तो हमारे लिए रानी दुर्गावती का स्मरण आता है। रानी दुर्गावती ने जल की उपलब्धता के लिए कितनी सुंदर रचनाएं बनाई थी। * आज भी हम उसी लाइन में आगे बढ़ रहे हैं। भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी ने उन्होंने पहली बार सपना देखा कि नदी जोड़ो अभियान के माध्यम से एक नदी में बाढ़ आ रही है। * ज्यादा पानी है और दूसरी नदी सूखी है एक नहर लगाओ। इसका पानी उसमें डाल दो,इसमें बाढ़ भी कंट्रोल और जीवन दान भी मिलेगा। * एक और नदी जोड़ो अभिया...

*मध्य प्रदेश में लू का कहर: अगले सप्ताह तक पारे के 47 डिग्री तक पहुंचने की चेतावनी, प्रशासन अलर्ट*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूम 9302003334 मध्य प्रदेश में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ रफ्तार पकड़ ली है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आने वाले दिनों में तापमान लगातार बढ़ने की आशंका है। विशेष रूप से 23 अप्रैल को प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जो इस सीजन की सबसे भीषण गर्मी का संकेत है। राज्य के प्रमुख शहरों—इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर सहित—अनेक जिलों में तापमान पहले ही 40 डिग्री पार कर चुका है। मौसम विभाग ने ‘लू’ की चेतावनी जारी करते हुए आमजन से दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचने की अपील की है। विशेषज्ञों ने आम नागरिकों से गर्मी से बचाव के लिए निम्नलिखित सुझाव दिए हैं: • भरपूर मात्रा में पानी और अन्य तरल पदार्थों का सेवन करें। • हल्के, सूती और ढीले कपड़े पहनें। • धूप में निकलते समय सिर को ढकें और सनस्क्रीन का उपयोग करें। • छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें। प्रशासन भी स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमों को सतर्क कर चुका है ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सके। अगले सप्ताह मध्य प्...

*30 अप्रैल तक चलेगा ई-केवायसी अभियान: घर बैठे मोबाइल से करें ई-केवायसी, मई से राशन में न हो बाधा*

जन जागृति संगम 9302003334 शिवपुरी। मध्यप्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अंतर्गत राशन प्राप्त करने वाले सभी हितग्राहियों की ई-केवायसी अनिवार्य कर दी गई है। इस प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने के लिए राज्य शासन द्वारा 30 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। हितग्राहियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए "मेरा ई-केवायसी" मोबाइल ऐप लांच किया गया है, जिसके माध्यम से वृद्ध, दिव्यांग सहित सभी पात्र हितग्राही अपने एंड्रॉयड मोबाइल फोन से आधार नंबर और ओटीपी दर्ज कर घर बैठे ई-केवायसी कर सकते हैं। जिन हितग्राहियों ने अब तक ई-केवायसी नहीं करवाई है, उनसे अपील की गई है कि वे शीघ्र अपने एवं अपने परिवारजनों की 100 प्रतिशत ई-केवायसी मोबाइल ऐप या उचित मूल्य की दुकानों पर पीओएस मशीन के माध्यम से पूर्ण कराएं, जिससे मई माह से राशन वितरण में कोई बाधा न आए।

*भगवान बिरसामुण्‍डा स्‍वरोजगार योजना के तहत ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित*

चित्र
जन जागृति संगम 9302003334 नीमच 17 अप्रेल 2025, म.प्र.शासन द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए संचालित भगवान बिरसामुण्‍डा स्‍वरोजगार योजना के तहत ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए है। स्‍वरोजगार परियोजनाओं के लिए राशि एक लाख से पचास लाख रूपये तक, शैक्षणिक योग्‍यता 8वीं कक्षा उत्‍तीर्ण होना अनिवार्य है। ओवदक की आयु 18 से 45 वर्ष, आवेदक का जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड समग्र आईडी, संबंधित कोटेशन एवं पासपोर्ट साईज का एक फोटो संलग्‍न कर आवेदन कर सकते है। योजना के तहत ब्‍याज अनुदान अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितग्राहियों को बैंक द्वारा वितरित, शेष ऋण पर 5 प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर से अनुदान, अधिकतम 7 वर्षों तक (मोरेटोरियम अवधि सहित) नियमित रूप से ऋण भुगतान की शर्त पर दिया जायेगा। म.प्र.शासन द्वारा गारंटी फीस देय होगी। आवेदक samast.mponline.gov.in पोर्टल पर आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी 👇 https://kutumbapp.page.link/5oZEEzeyrnGE7RVX8 ▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️

*देश से 2026 तक नक्‍सलवाद हमेशा के लिए समाप्‍त हो जाएगा- गृहमंत्री श्री अमित शाह* *केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह एवं मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव नीमच में कें.रि.पु.बल के 86वे स्‍थापना दिवस समारोह में शामिल हुए* *नीमच में गर्व और सम्मान के साथ 86वीं सी.आर.पी.एफ.दिवस परेड सम्‍पन्‍न*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़ 9302003334 नीमच 17 अप्रेल 2025, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में अग्रसर है। उनके मार्गदर्शन में वर्ष 2026 तक देश नक्सलवाद से मुक्त होगा। इस प्रण को पूरा करने में सीआरपीएफ की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। सीआरपीएफ ने जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराए। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक जहां जरूरत होती है, सीआरपीएफ के जवान सदैव उपलब्ध होते है। जब भी देश का स्वर्णिम इतिहास लिखा जाएगा, उसमें सीआरपीएफ के शहीदों के नाम स्वर्ण अक्षरों से लिखे जाएंगे।          केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह गुरुवार को नीमच स्थित सीआरपीएफ के ग्रुप सेंटर में सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री श्री शाह ने देश की आंतरिक सुरक्षा में सीआरपीएफ के कर्मियों के अदम्य साहस और समर्पण की सराहना की। उन्होंने सीआरपीएफ बल की आतंकवाद और उग्रवाद विरोधी गतिविधियाँ, श...

*जबलपुर संभाग में आप की संभाग स्तरीय बैठक* *आप की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल करेंगी बैठक की अध्यक्षता*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़ 9302003334       भोपाल ,मध्यप्रदेश।  जबलपुर संभाग के  आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों  एवं सक्रिय कार्यकर्ताओ की एक आवश्यक बैठक  इंडियन कॉफी हाउस जबलपुर में रविवार 20  अप्रैल को आयोजित की गई है।  जिसमें बैठक की  अध्यक्षता   आम आदमी पार्टी की  प्रदेश अध्यक्ष एवं सिंगरौली महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल करेंगी। बैठक में श्रीमती अग्रवाल  संगठन विस्तार एवं पार्टी की अग्रिम कार्ययोजना  के सम्बन्ध में आप साथियो को मार्गदर्शन प्रदान करेंगी।          आप के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा एवं संगठन मंत्री रामकिशोर शिवहरे ने उक्त बैठक में जबलपुर संभाग के समस्त प्रदेश पदाधिकारीगण / जिला एवं विधानसभा  पदाधिकारियों  एवं सक्रिय साथियो से उक्त बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का आग्रह किया  है।  इंजी नवीन कुमार अग्रवाल  प्रदेश प्रवक्ता  आम आदमी  पार्टी ,मध्यप्रदेश  9826270178

*दिल के छेद को बिना सर्जरी के पैरों की नसों से बंद करने में मिली सफलता*

जन जागृति संगम दिल के छेद को इलाज करने के लिए अब एक नई, सुरक्षित और कम-invasive तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे मरीजों को ओपन हार्ट सर्जरी के बिना ही राहत मिल रही है। हाल ही में, एम्स रायबरेली, छत्तीसगढ़ के श्री बालाजी हॉस्पिटल और नोएडा के फेलिक्स हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने यह तकनीक अपनाकर दिल के छेद (एट्रियल सेप्टल डिफेक्ट) को पैरों की नसों के माध्यम से बंद किया। इन सफल प्रक्रियाओं में, न्यूनतम इनवेसिव विधि का उपयोग किया गया, जिसमें एक पतली, लचीली ट्यूब (कैथेटर) को पैरों की नसों से दिल तक पहुँचाया गया, जिससे दिल का छेद बिना किसी बड़ी सर्जरी के बंद किया गया। इस प्रक्रिया ने न केवल मरीजों के इलाज को सरल और सुरक्षित बनाया, बल्कि उनका रिकवरी समय भी कम कर दिया। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तकनीक से दिल की बीमारियों के इलाज में नई उम्मीदें जागी हैं, और इसे भविष्य में और भी मरीजों के लिए उपयोगी माना जा रहा है।

*इस साल जमकर बरसेंगे बदल, मानसून सामान्य से रहेगा बेहतर* *क्या है IMD का अनुमान?*

चित्र
*जन जागृति संगम* 9302003334 भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देशभर के किसानों और कृषि पर निर्भर लोगों के लिए एक राहत भरी खबर दी है। विभाग के अनुसार, इस बार जून से सितंबर तक का मानसून सामान्य से बेहतर रहने वाला है। यानी देश में इस बार "मौसम मेहरबान" रहेगा। बता दें कि मानसून आमतौर पर 1 जून के आसपास केरल तट से दस्तक देता है, जो पूरे देश में वर्षा ऋतु की शुरुआत का संकेत होता है और मध्य सितम्बर में वापस चला जाता है। *क्या है IMD का अनुमान?* IMD के मुताबिक, 2025 के मानसून सीजन में 105% बारिश होने की संभावना है, जो कि लॉन्ग पीरियड एवरेज (LPA) से ज्यादा है। सामान्य तौर पर मानसून के 4 महीनों (जून से सितंबर) में भारत में औसतन 868.6 मिलीमीटर (86.86 सेंटीमीटर) बारिश होती है। इस बार यह आंकड़ा बढ़कर 87 सेंटीमीटर तक पहुंचने का अनुमान है।

*मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव का नीमच हवाई पट्टी आगमन पर आत्‍मीय स्‍वागत*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़ 9302003334 नीमच 16 अप्रेल 2025, मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव का बुधवार को नीमच हवाई पट्टी आगमन पर आत्‍मीय स्‍वागत किया गया।  मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव के साथ हवाई पट्टी पर महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री सुधीर गुप्‍ता, जावद विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा, विधायक नीमच श्री दिलीपसिह परिहार एवं मनासा विधायक श्री अनिरूद्ध मारू, श्रीमती वंदना खण्‍डेलवाल, नीमच नगरपालिका अध्‍यक्ष श्रीमती स्‍वाति चौपडा, न.पा. के पूर्व उपाध्‍यक्ष श्री महेन्‍द्र भटनागर, श्री संतोष चौपड़ा एवं अन्‍य जनप्रतिनिधियों ने पुष्‍पगुच्‍छ भेटकर, मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव जी का आत्‍मीय स्‍वागत किया। एडीजीपी उज्‍जैन श्री उमेश जोगा, कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा, डीआईजी रतलाम श्री मनोज कुमार सिह, एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल ने प्रशासन की ओर से मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव की हवाई पट्टी पर वायुयान से उतरते ही आगवानी कर, उन्‍हें पुष्‍पगुच्‍छ भेंटकर स्‍वागत किया।  तदपश्‍चात मुख्‍यंत्री डॉ.यादव ने नीमच हवाई पट्टी से कार द्वारा मंदसौर के लिए प्...

*नेशनल हेराल्ड मामले में ब्लॉक कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन*

चित्र
 जन जागृति संगम न्यूज़ मनासा  , रामपुरा                                आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के आव्हान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनासा, रामपुरा व कुकड़ेश्वर के संयुक्त नेतृत्व में विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डाक बंगला मनासा से रैली के रूप में प्रदर्शन करते हुए अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पहुंच नायाब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा ब्लॉक अध्यक्ष श्याम सोनी ने ज्ञापन का वाचन करते हुए कहा कि राजनीतिक रंजिश के कारण भाजपा अब बदले की कार्रवाई पर उतर आई है! इसलिए, त्याग की प्रतिमूर्ति आदरणीया सोनिया गांधी जी और जननायक श्री राहुल गांधी जी के खिलाफ ईडी ने चार्ज शीट दायर की है जिससे कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाले नही है जांच एजेंसियों का दुरुपयोग भाजपा सरकार बन्द करे अन्यथा कांग्रेस व्यापक रूप से आंदोलन करेगी। ज्ञापन देने में जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया, रामपुरा ब्लॉक अध्यक्ष राजू गरासिया, कुकड़ेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश राठौर , मंगेश संघई मनासा शहर अध्यक्ष रविन्द्र दामू विजयवर्गीय, रामपुरा शहर अध्यक्ष संदीप सोनी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मनोरमा मुंदड़ा,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामप्रसाद कसे...

*नीमच में सी.आर.पी.एफ.स्थापना दिवस समारोह की शोभा बढ़ाएंगे केंद्रीय गृहमंत्री एवं मुख्‍यमंत्री*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़ 9302003334 नीमच 16 अप्रैल 2025, केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह 17 अप्रैल 2025 को नीमच स्थित सी.आर.पी.एफ. के ग्रुप सेंटर में आयोजित सीआरपीएफ दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।  इस समारोह में मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव भी विशेष रूप से शामिल होंगे।  यह आयोजन केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के 86वें स्थापना दिवस समारोह का हिस्सा हैं।        सी.आर.पी.एफ.दिवस प्रतिवर्ष 19 मार्च को मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन वर्ष 1950 में तत्कालीन गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा बल को ध्वज प्रदान किया गया था। इस वर्ष परेड 17 अप्रैल को विस्तारित समारोहों के तहत आयोजित की जा रही है।             नीमच का ऐतिहासिक मूल्य भी इस अवसर पर विशेष महत्व रखता है। यहीं 27 जुलाई 1939 को ब्रिटिश शासनकाल में 'क्राउन रिप्रेजेंटेटिव पुलिस' की स्थापना की गई थी, जिसे स्वतंत्रता के पश्चात 28 दिसंबर 1949 को देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने “सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ)” नाम दिया। सी.आर.पी.एफ. ने देशी रियासतों के एकीकरण से लेकर आंतरिक सुरक्षा, उग्रवाद-आतंकवाद व...

*एमपी ट्रांसको ने एक्स्ट्रा हाई टेंशन लाइन के पास बने घातक अनाधिकृत निर्माणों को गिराया* * दो रहवासियों के घायल होने के बाद हुई कार्रवाई*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़ 9302003334 जबलपुर ।मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने भोपाल के नारियल खेड़ा स्थित शारदा नगर क्षेत्र में 132 केवी भोपाल-लालघाटी एक्स्ट्रा हाई टेंशन लाइन के निकट बने अनाधिकृत निर्माणों को आज विधिवत कार्रवाई कर गिरा दिया। यह कदम उस हादसे के बाद उठाया गया, जिसमें दो रहवासी—फरहान खान और गुड्डू खान—गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यह हादसा 12 अप्रैल को उस समय हुआ जब एक मकान पर सीमेंट की चादर का शेड लगाया जा रहा था और दोनों एक्स्ट्रा हाई टेंशन लाइन के इंडक्शन ज़ोन के संपर्क में आ गये। इस घटना के कारण लाइन में ट्रिपिंग आई और करीब 9 मिनट तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। एमपी ट्रांसको भोपाल के अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री एस. के. दुबे ने बताया कि दुर्घटना के बाद की गई लाइन पेट्रोलिंग के दौरान यह पाया गया कि उक्त निर्माण सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करता है और इससे मानव जीवन को खतरा है। इसीलिए शारदा नगर के मकान नंबर 470 (गुड्डू खान), 448 (खलील खान) और 361 (नसीम खान) के अनधिकृत निर्माणों को तोड़ने की कार्यवाही की गई । श्री दुबे ने यह भी बताया कि भोपाल में अब तक लगभग 275 ...

जगन्नाथ पुरी मंदिर के ध्वज को चील ने उठाया, मचा हड़कंप - क्या है इसके पीछे का रहस्य?

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़ ओडिशा के पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर से जुड़ी एक रहस्यमयी घटना इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक चील मंदिर के शिखर पर लहराते हुए ध्वज को पकड़े हुए चारों ओर मंडरा रही है. इस दृश्य को देख कर कई लोग हैरान हैं, वहीं ज्योतिषाचार्य इसे अपशकुन मान रहे हैं और किसी संभावित अनहोनी की आशंका जता रहे हैं. लोग इस घटना की तुलना पूर्व में हुई कुछ घटनाओं से कर रहे हैं. वर्ष 2020 में मंदिर के ध्वज में आकाशीय बिजली गिरने के कारण आग लग गई थी. इसके कुछ ही समय बाद कोरोना महामारी ने वैश्विक तबाही मचाई. वहीं 2022 में मंदिर के स्तंभों में दरारें पड़ने की खबर सामने आई थी, जिसके बाद राज्य की सियासत में भी बड़ा उलटफेर देखने को मिला था और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को कुर्सी गंवानी पड़ी थी. चील का ध्वज कौन से मंदिर का था हालांकि इस बार की घटना को लेकर अभी तक मंदिर समिति या स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस ध्वज को चील ने पकड़ा है वह जगन्नाथ मंदिर का नहीं, बल्कि किसी ...

*आप ने मनाई बाबा साहेब की जयंती* *उद्देशिका का वाचन कर संविधान रक्षार्थ लिया संकल्प*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज नीमच। आज संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर जी का जन्मोत्सव आम आदमी पार्टी ने अम्बेडकर सर्कल पर स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई / इस अवसर पर आम आदमी पार्टी ने प्रादेशिक नेतृत्व के निर्देश पर पर संविधान की उद्देशिका का वाचन कर संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।           आप के प्रदेश प्रवक्ता इंजी नवीन कुमार अग्रवाल ने बाबा साहेब की जयंती पर कहा की एक और बाबा साहेब ने विभिन्नता वाले देश में जहां पग पग पर भाषा ,संस्कृति, रीति रिवाज, मजहब, जात  पात  अलग अलग   है ऐसे विभिन्नता वाले देश में संविधान निर्माण का अद्वितीय कार्य  बाबा साहेब ने किया  है जो वंदनीय है लेकिन  वर्तमान  समय में तानाशाही सरकार  द्वारा  खुलेआम  संविधान के विपरीत अनेक  कार्य किये जा रहे है जो निंदनीय है।  आज इस अवसर पर हम संकल्प लेते है  की संविधान रक्षार्थ आम आदमी पार्टी   का एक एक सिपाही  तन मन धन से जीवन पर्यन्त उसकी रक्षा करने के लिए  लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देगा।  जयंती उत्सव  एवं  संकल्प के दौरान  आप के प्रदेश प्रवक्ता इंजी नवीन कुमार अग्रवाल जिलाध्यक्ष विनोद क...

*ट्रांसमिशन टॉवरों की ड्रोन पेट्रोलिंग से ब्रेकडाउन में कमी- ऊर्जा मंत्री तोमर*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज   9302003334 जबलपुर। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एम पी ट्रांसको)में एक्स्ट्रा हाई टेंशन ट्रांसमिशन टावरों की ड्रोन से पेट्रोलिंग के प्रयोग को सफलता मिली है । मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जानकारी दी कि 220 के व्ही के 10000 ट्रांसमिशन टावरों की ड्रोन से पेट्रोलिंग की शुरुआती सफलता के बाद अब इसके अगले चरण में मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने इसे विस्तारित करते हुए अपने 400 एवं 132 के व्ही के 23000 ट्रांसमिशन टावरों की पेट्रोलिंग प्रारंभ कर दी है । श्री तोमर ने बताया कि  इससे फॉल्ट की सटीक पहचान करने और उसका समय पर सुधार कार्य करने में काफी मदद मिल रही है, जिससे एकस्ट्रा हाईटेंशन लाइनों में ब्रेक डाउन को कम करने में सफलता मिली है। दुर्गम इलाकों में अब टॉवरों की सटीक हाईटेक मॉनिटरिंग की जा रही है, इसके जरिए मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने फॉल्ट आने के पहले ही उसमें सुधार कर लिया , इसके कारण पिछले एक साल में जिन लाइनों में ड्रोन पेट्रोलिंग की गई है, उनके ब्रेक डाउन में कमी आई है। *ड्रोन से हो रही है पेट्रोलिंग* उन्होंने ...

*कोरोना काल में 'अमृत' बने रेमडेसिवर इंजेक्शन खरीद में 17 करोड़ का घोटाला!*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 भोपाल। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान रेमडेसिवर इंजेक्शन अमृत के समान हो गया था इस इंजेक्शन के लिए लोगों ने मुंहमांगी कीमत तो अदा की ही थी, इससे पहले इसे पाने की ऊंची पहुंच भी जरूरी थी आम दिनों में 1000 से 1500 रुपये में मिलने वाले इस इंजेक्शन की कीमतें उस समय बेशकीमती हो गई थीं कुछ लोगों ने इस इंजेक्शन की दलाली कर बेतहाशा कमाई की थी लेकिन जैसे ही कोरोना की लहर खत्म हुई तो इस इजेक्शन को कोई पूछने वाला नहीं मिला। *भोपाल के निशातपुरा में रखा था स्टॉक* बाद में इन इंजेक्शन की बड़ी खेप को सरकारी गोदामों में स्टॉक कर दिया गया. अब पता चला है कि भोपाल के एक सरकारी गोदाम में रखे 1.33 लाख रेमडेसिवर इंजेक्शन एक्सपायर हो गए हैं इस मामले की शिकायत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला व विभाग के अन्य अधिकारियों से की गई है मामले के अनुसार भोपाल के निशातपुरा स्थित सेन्ट्रल वेयर हाउस कार्पोरेशन के गोडाउन में 17 करोड़ रुपये के रेमडेसिवर एक्सपायर हो गए आरोप है कि ये दवाएं एक्सपायर ही खरीदी गईं इस प्रकार ये बड़ा घोटाला है ...

*लोकमाता अहिल्याबाई की त्रिशताब्दि कार्यक्रम अंतर्गत,,,,* *निबंध प्रतियोगिता सम्पन्न,,,*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 शासकीय माध्यमिक विद्यालय देवरी खवासा में आज देवी अहिल्या बाई के त्यागमय जीवन और समाज मे योगदान पर आधारित"महिला सशक्तिकरण में देवी अहिल्याबाई का योगदान" विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें प्रथम कु हर्षिता कक्षा 7वीं, द्वितीय कु भूमिका कक्षा 7वीं एवं तृतीय तरुण कक्षा 6टी रहे। आज के कार्यक्रम के बारे में शैलेंद्र जोशी (शिक्षक) ने लोकमाता अहिल्या देवी के बारे में बताया कि उनका जीवन त्यागमय और नारी शिक्षा को बढ़ावा देने में रहा है। समाज सदैव अहिल्या देवी होलकर का ऋणी रहेगा।उन्हें हमेशा समाजसेविका के रूप में याद किया जाएगा। शाला की प्रधानाध्यापिका श्रीमती प्रियंका देड़वा ने भी अहिल्या देवी को एक सशक्त और देशभक्त महिला कहा है। आज के विजेताओं को आगामी कार्यक्रम में पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।