// खुशियों की दास्तान//अब समूह महिलाएं करेंगी विभिन्न करों की वसूली *समूह की महिलाओं को मिला रोजगार*

जन जागृति संगम  न्यूज

जिला जनसंपर्क कार्यालय नीमच (म.प्र.)समाचार


ग्राम पंचायत धनेरियांकला के समाचार 
नीमच 17 मार्च 2022 जिले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने नवाचार कर जनपद पंचायत नीमच की ग्राम पंचायत धनेरियांकला में महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु एक नया कदम उठाया है। ग्राम पंचायत धनेरियाकला में लगभग 1200 परिवार निवास करते हैं। इन परिवारों से नलजल कर वसूली हेतु उसी ग्राम के दो स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु उन्हें ग्राम पंचायत के माध्यम से ग्रामीणों से विभिन्न कर वसूली का कार्य सौंपा गया है।
ग्राम पंचायत धनेरियाकलां के दो स्वसहायता समूहों को ग्रामीण विकास प्रशिक्षण संस्था उज्जैन से प्रशिक्षण दिलाया गया है। प्रशिक्षण उपरांत समूहों की महिलाओं द्वारा नलजल कर की वसूली के लिए परिवारों को आनलाईन आनबोर्डिंग करना प्रारंभ कर दी गई है। जिसके उपरांत नलजल वसूली के लिए देयक आनलाईन तैयार किये जाकर वसूल की गई राशि की प्रविष्ठी भी आनलाईन दर्ज की जा रही है। समूहों सदस्यों द्वारा विभिन्न करो जैसे- संपत्ति कर, नलजल कर, स्वच्छता कर की राशि की जानकारी भी परिवारों को दी जा रही है, ताकि शीघ्र ही अन्य करों की वसूली भी की जा सके

उल्लेखनीय है कि शासन की विभिन्न नीतियों अंतर्गत महिलाओं को सशक्त किया जा रहा है, इसी क्रम में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा नवाचार किया गया है। नल जल योजना जिले के 215 ग्राम पंचायतों में संचालित है। अब तक 215 में से 22 ग्राम पंचायतों में स्वसहायता समूहों से नलजल कर वसूली हेतु अनुबंध किया गया है, शेष ग्राम पंचायतों में प्रक्रिया प्रचलित है स.क्र./465/989 / मालवीय / फोटो

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*