सड़क कागज में बनाई, पंचायत के एकाउंट से निकाल लिए साढ़े तीन लाख रुपए कंजार्डा
जन जागृति संगम न्यूज
मनासा १सरकार गांवों की जनता को सुविधा देने के मनासा जनपद की लिए सीमेंट कांक्रीट सड़क की स्वीकृति देकर राशि जारी कर रही है। पंचायत के जिम्मेदार इस राशि को निकालकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। ऐसा ही मामला कंजाडा पंचायत का सामने आया। जहां तत्कालीन पंचायत सचिव प्रेमचंद धाकड़ ने 140 मीटर सीसी कागजों में बनाकर पंचायत खाते में जमा हुए असा सड़क 3.50 लाख रुपए निकाल लिए। परेशान ग्रामीणों ने सीएम हेल्पलाइन पर इसकी शिकायत की तो मामला उजागर हुआ। अधिकारियों ने आनन-फानन में इसकी जांच शुरू कराई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि तत्कालीन सचिव राशि निकालकर दूसरे काम में खर्च कर दी। जांच पूरी होने पर अधिकारी प्रतिवेदन बनाकर जनपद सीईओ को को प्रस्तुत करेंगे।
. तहसील मुख्यालय से 30 किमी दूर कंजार्डा पंचायत के मजरे गांव झोपड़िया में 2020-21 में शोभाराम के मकान से से मांगीलाल धाकड़ के मकान तक 140 मीटर सोसी सड़क के लिए 15 वें वित आयोग से 3.50 लाख स्वीकृत हुए। इसमें 53800 रुपए मनरेगा कंवंजन की राशि थी। इंजीनियर ने सड़क की टीएस तैयार की और पंचायत ने एएस जाये की। मौके पर एक साल बाद भी बनी। और पंचायत के खाते से 3.50 लाख रुपए सड़क नहीं निकाल लिए। एक साल से परेशान रहवासियों पंचायत में सड़क को लेकर शिकायत की तो जिम्मेदारों ने कहा कि राशि आने पर सड़क बनाई जाएगी। सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की तो इसका सच सामने आ गया। तत्कालीन सचिव ने राशि निकालकर गड़बड़ी कर दी और रहवासियों को सुविधा नहीं मिली।
पंचायतों में हुए निर्माण कार्यों में भारी अनियमितता हुई है। सबसे अधिक धांधली मनरेगा योजना में हो रही है। फर्जी मस्टर भरकर राशि निकाली जा रही है। सूत्रों के अनुसार शादी होने के बाद भी शासन से मिलने वाली राशि के प्रकरण जनपद के माध्यम से स्वीकृत किए जा रहे हैं। मनरेगा में मजदूरों की हाजरी एप से ऑनलाइन स्पाट भरना। होती है। यह काम दिन में तीन बार करना होता है। लेकिन कई पंचायतों में इस का पालन नहीं हो रहा है।
जांच के आदेश दिए तो सचिव ने ताबड़तोड़ डलवाई निर्माण सामग्री
ग्रामीणों ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की तो जनपद सीईओ ने जांच के आदेश दिए। तत्कालीन पंचायत सचिव प्रेमचंद धाकड़ ने ताबड़तोड़ 140 मीटर सीसी सड़क के लिए रेत, गिट्टी और सीमेंट डलवाई। कंजार्डा प्रधान गुडडी बाई के प्रतिनिधी देवीलाल ने बताया कि सचिव ने राशि निकाली तब जानकारी नहीं दी। पंचायत जो दो सड़कें बनवाई थी उसकी राशि नहीं मिलने कारण सचिव ने 15 वें वित्त की राशि निकालकर भुगतान किया 140 मीटर की स्वीकृत सड़क का काम दो दिन में शुरू हो जाएगा।
हर जगह धांधली : प्रशासन जनपद की सभी पंचायतों की जांच करे तो और भी बड़े खुलासे होंगे
सुंदरलाल मेघवाल, पंचायत पीसीओ व जांच अधिकारी
मौके पर सड़क नहीं बनी, निकालना अपराध है • झोपड़िया में सड़क कागजों में बनी
और पैसा निकाल लिया ? सीईओ ने जांच के लिए भेजा। मौके पर कच्ची सड़क ही है। • शासन से स्वीकृत राशि पंचायत
खाते में जमा है?
नही पंचायत द्वारा 3.50 लाख रुपए निकाल लिए गए।
राशि निकालकर तत्कालीन सचिव ने भ्रष्टाचार किया?
दूसरी मद का पैसा निकालना अपराध है। प्रतिवेदन सीईओ को सौपेंगे तत्कालीन सचिव ने कहा कि यह यह राशि दूसरे में खर्च कर • कितनी राशि जमा हुई और खाते से निकाली कितनी?
जनपद निधि की राशि नहीं मिली, 15 वें वित्त की राशि निकाली
बिना सड़क निर्माण के पंचायत खाते में • जमा राशि निकालने के मामले में तत्कालीन सचिव ने कहा कि जनपद की स्थानीय स्तर की राशि 2.40 लाख क लागत से दो सीसी • सड़क बनाई थी। उनका काम पूरा होने पर ठेकेदार को भुगतान करता था। जिसकी राशि 80-80 हजार रुपए ही मिली। दुकानदार को निर्माण सामग्री का भुगतान करने के लिए पैसे नहीं थे। इस कारण 15वें वित्त में सड़क के लिए खाते में जमा हुई। डीएस मशराम, राशि निकालकर भुगतान कर दिया।
जांच प्रतिवेदन के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे
कंजाड़ा पंचायत के झोपड़िया में 15 वें वित्त में स्वीकृत सड़क राशि तत्कालीन सचिव द्वारा निकालने की शिकायत सीएम हेल्प लाइन पर हुई। इसके बाद मामला संज्ञान में आया। पंचायत पीसीईओ को जांच सौंपी है। जांच प्रतिवेदन आने के बाद जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रयास कर रहे हैं जल्द ही सड़क निर्माण हो जाए।
सीईओ जनपद पंचायत, मनासा
15वें वित्त में 3.58 लाख जमा हुए थे, 3.50 लाख रुपए निकाले
मौके पर सड़क की स्थिति क्या है? स्वीकृत सड़क अभी बनी नहीं है। सीएम को शिकायत व जांच शुरू होने पर एक दिन पहले निर्माण सामग्री डलवाई है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें