खेत पर पहुंचा, और कुएं में उतरा, पानी में बगैर डूबे किया सुसाइड, युवक ने उठाया रौंगटे खड़े कर देने वाला कदम, आखिरकार कैसे लगा लिया मौत को गले !... मामला कुकड़ेश्वर के गांव पिपलियाखुर्द का

जन जागृति संगम न्यूज

मनासा । जिले के एक थाना क्षेत्र में युवक ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, और शव को कुंए के बाहर निकाला। जिसके बाद पीएम के लिए मनासा शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। घटना बुधवार कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलिया खुर्द का बताया जा रहा है। 

कुकड़ेश्वर थाने से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पिपलिया खुर्द निवासी 22 वर्षीय युवक विनोद पिता रमेश लौहार आज अपने खेत पर गया। वहां उसने कुएं में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगाई, और आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक पहले सिढ़ियों की मदद से कुएं में उतरा, फिर रस्सी का फंदा बनाने के लिए मोटर की इंगल का सहाया लिया, और फिर आत्महत्या कर ली। जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने खेत पर पहुंच युवक को तलाशना शुरू किया। फिर कुएं में देखने पर वह रस्सी से लटका मिला। 

घटना की जानकारी मिलते ही कुकड़ेश्वर थाने में पदस्थ एसआई मोहन सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक रूद्र प्रताप, विशाल गंगवाल, आरक्षक अनिल पाटीदार और अंकीत जोशी मौके पर पहुंचे, और ग्रामीणों की मदद से शव को कुंए से बाहर निकाला। जिसके बाद पंचनामा तैयार कर शव को पीएम के लिए मनासा अस्पताल पहुंचाया। अब पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*