*त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन-2022**निर्वाचन कर्तव्य पर उपस्थित नहीं होने पर दो कर्मचारियों को नोटिस जारी*

जन जागृति संगम न्यूज 

नीमच 31 मई एसडीएम नीमच एंव रिटर्निग ऑफीसर डॉ. ममता खेडे द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत 2022, निर्वाचन कार्य को गम्भीरतापूर्वक नहीं लेने और निर्वाचन कर्तव्य पर उपस्थित नहीं होने पर दो कर्मचारियों को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया है। एसडीएम डॉ. खेड़े ने बताया कि शा.क.उ.मा.वि. नीमच के कार्यालय सहायक श्री भोलाराम एवं शा.क.उ.मा.वि. नीमच नगर के कार्यालय सहायक श्री राकेश राठौर की ड्यूटी रिटर्निंग आफीसर कार्यालय नीमच में लगाई गई थी। पर वे अपने कर्तव्य पर उपस्थित नहीं हुए। इस पर एसडीएम ने उक्त कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर निर्धारित समयावधि में समक्ष में उपस्थित होकर अपना उत्तर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।

स.क्र./935/191/

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नीमच में प्रवेश प्रारम्भ

नीमच मई 2022 कक्षा 9 वी में उत्कृष्ट विद्यालय चयन परीक्षा द्वारा चयनित छात्र-छात्राओं को 31 प्रवेश के लिए प्रवेश फार्म एक जून 2022 से प्रातः 10.30 से शाम 5 बजे तक विद्यालय में उपलब्ध रहेगें। कक्षा 11 वीं में प्रवेश हेतु फार्म वितरण एवं एकत्रिकरण एक से 11 जून 2022 तक विद्यालय में प्राप्त 10.30 से शाम 5 बजे तक होगा। कक्षा 11 वीं की प्रथम मेरिट सूची 13 जून 2022 को शाम 4 बजे तक नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जावेगी।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु