*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

जन जागृति संगम न्यूज

मकरोनिया सागर


जिला सागर के मकरोनिया नगर पालिका में लगातार नए नए प्रतिष्ठान, रेस्टोरेंट ,होटल एवं दुकान आदि शुभारम्भ किए जा रहे है इस शृंखला में मकरोनिया मुख्य मार्ग में प्रतिष्ठ साहू परिवार द्वारा नवीन प्रतिष्ठान मम्मी एंड बेबी कलेक्शन साड़ी किड्स वेयर का भव्य शुभारंभ आयोजन किया है। जिसके मुख्य अतिथि के रूप में नरयावली विधायक भैया इंजिनियर प्रदीप लारिया जी पधारे। प्रतिष्ठित वरिष्ठ समाजसेवी ,साहू समाज मकरोनिया के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद श्री हरलाल साहू ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि गायत्री नगर में पंचवटी लाज के सामने हमारे नवीन प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ आदरणीय विधायक भैया प्रदीप लारिया एवं सभी गण मान्य की उपस्थिति में संपन्न हुआ जिसमें उपस्थिति मुख्य अतिथि प्रदीप लारिया विधायक जी ने कहा कि 
आज मकरोनिया में श्री हरलाल साहू जी के नवीन प्रतिष्ठान के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित होकर विधिवत शुभारंभ किया एवं उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि यह नवीन प्रतिष्ठान निरंतर प्रगति एवं सफलता की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करे तथा श्री साहू जी एवं उनके परिवार के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श मिहीलाल अहिरवार ,  विवेक सक्सेना  बलवंत सिंह ठाकुर , नरेंद्र सिंह,  केदार शर्मा, राजेश्वर सेन एवं श् पवन शर्मा  सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे। प्रोपाइटर आशीष साहू एवं सभी परिवार ने सबका स्वागत सम्मान किया एवं आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मकरोनिया से वरिष्ठ युवा समाजसेवी बंधु माताएं बहिनें एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*सोयाबीन की कटाई करने गई श्रीमती रीना बाई की खेत में हुई डिलीवरी*

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*नारायणगढ़ में दो बाइकों की भिड़ंत, तीन युवकों की जान गई*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

शांति समिति की बैठक संपन्न

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*