एमपी में बजा चुनावी बिगुल, नीमच में सक्रिय हुए छोटे बड़े दावेदार, अब टिकी आरक्षण की प्रक्रिया पर नजर, 24 को होगा फैसला

जन जागृति संगम न्यूज 

 

 नीमच

May 23, 2022, 

नीमच। मप्र में नगरीय व पंचायत चुनाव का बिगुल बज गया है। इसके साथ ही राजनीतिक पार्टियों से जुड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी सक्रिय हो गए हैं। वे शहर-शहर, गांव-गांव चौपाल लगाकर अपनी जमीन तैयार करने में जुट गए हैं। कांग्रेस व भाजपा के साथ अन्य पार्टियों के कार्यकर्ता भी लगातार बड़े नेताओं से संपर्क बनाए हुए हैं। हालांकि अभी आरक्षण की स्थिति साफ नहीं होने से यह कहना मुश्किल है कि कौनसे वार्ड से किस चेहरे को उम्मीदवारी करने का मौका मिल सकता है। लेकिन यह स्थिति भी जल्द साफ होने वाली है। नीमच जिले में राजनीतिक पार्टियों से जुड़े छोटे कार्यकर्ता भी आरक्षण की प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।    जिला कलेक्टोरेट में कल होगी आरक्षण की प्रक्रिया- जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टोरेट में 24 मई को आरक्षण की प्रक्रिया संपादित की जाएगी। जिला प्रशासन ने नगर पालिका व नगर परिषदों के वार्डों के आरक्षण की तैयारी कर ली है। 24 मई को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सुबह 11 से शाम 4 बजे तक अलग-अलग समय पर नगरीय निकायों का आरक्षण होगा। इसके साथ ही यह भी स्थिति साफ हो जाएगी कि कौनसे वार्ड से किस चेहरे को उम्मीदवारी का मौका मिल सकता है।    टिकट की आस में बड़े नेताओं से साधे हुए हैं संपर्क- जिले के राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो इस बार जमीनी स्तर पर काम करने वाले छोटे कार्यकर्ता भी दावेदारी कर सकते हैं। वे टिकट की आस में बड़े नेताओं से लगातार संपर्क साधे हुए हैं। दोनों बड़ी पार्टियां भाजपा व कांग्रेस भी इस बार वार्डों से छोटे कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ने का मौका देगी। वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में टिकटों का वितरण किया जाएगा। 

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*