*आचार संहिता के पहले शिवराज सरकार ने खोला खजाना, 30 हजार करोड़ के टेंडर जारी किए*


जन जागृति संगम न्यूज
भोपाल। नगरीय निकायों में सरकार ने जनता के विकास के कामों के लिए 30 हजार करोड़ से ज्यादा के टेंडर जारी किए गए हैं. सरकार को पता है कि आचार संहिता लगने वाली है, बारिश से पहले होने वाले सड़कों के निर्माण, मरम्मत और विकास कार्यों को कराने में चुनाव आचार सहिता आड़े नहीं आएगी. साथ ही विकास कार्यों के संबंध में किसी तरह से राजनीतिक कार्यक्रम नहीं किए जा सकेंगे. इसके साथ जिनके टेंडर और वर्क आर्डर जारी हो गए हैं, उन्हें भी आचार संहिता के चलते नहीं रोका जाएगा.

*आचार संहिता के पहले सरकार ने खोला खजाना:*
 आचार संहिता लागू होने से पहले जारी टेंडर पर चुनाव के दौरान विकास और निर्माण कार्य पर रोक नहीं लगाई जा सकेगी. इसके अलावा पीएम आवास भी जिनके स्वीकृत हो गए हैं, उन्हें राशि देने और निर्माण कार्य कराने में आचार सहिता का कोई प्रभाव नहीं होगा. लेकिन इन विकास कार्यों के संबंध में किसी तरह से राजनैतिक कार्यक्रम नहीं किए जा सकेंगे. पंचायतों में भी मनरेगा और सड़क तथा अन्य सार्वजनिक निर्माण के कार्यों के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं, जिसे नहीं रोका जाएगा. नगरीय निकायों में सड़कों की हालत सबसे ज्यादा खराब है, कई जगह सड़कों को खोदकर ही सीवरेज और पानी की पाइप लाइन डाली गई है. बारिश से पहले इन्हें दुरुस्त नहीं किया गया, तो सड़कों में पानी जमा होने लगेगा.
*✍🏻

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*