50 हजार किमी/घंटे की रफ्तार से पृथ्‍वी की ओर आ रहा 3400 फीट का ‘खतरनाक’ एस्‍टरॉयड

जन जागृति संगम न्यूज

अनुमान लगाया जा रहा है कि यह 27 मई को पृथ्वी के सबसे करीब होगा 

ख़ास बातें
  • यह एस्‍टरॉयड दुबई स्थित बुर्ज खलीफा से दोगुना बड़ा है
  • 40 लाख 24 हजार 182 किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा एस्‍टरॉयड
  • इस एस्‍टरॉयड के पृथ्‍वी से सुरक्षित गुजरने की संभावना है
50 हजार किमी/घंटे की रफ्तार से पृथ्‍वी की ओर आ रहा 3400 फीट का ‘खतरनाक’ एस्‍टरॉयड

इसे अपोलो कैटिगरी के एस्‍टरॉयड के रूप में क्‍लासिफाइड किया गया है।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) की जेट प्रोपल्‍शन लेबोरेटरी ने एक एस्‍टरॉयड के पृथ्‍वी की ओर आने की जानकारी दी है। बताया है कि 3,400 फीट चौड़ा एक विशाल एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी की ओर बढ़ रहा है। अभी इसकी रफ्तार 47,196 किलोमीटर प्रति घंटा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह 27 मई को पृथ्वी के सबसे करीब होगा। इससे पहले 15 मई को रिसर्चर्स ने 1,600 फीट चौड़े एस्‍टरॉयड के बारे में जानकारी दी थी। हालांकि वह पृथ्वी के करीब नहीं आया। लेकिन इस रिपोर्ट ने अलर्ट कर दिया है, क्‍योंकि इसका साइज पिछले एस्‍टरॉयड का दोगुना है। इसे संभावित खतरनाक की कै‍टिगरी में रखा गया है। 
जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी  ने बताया है कि इस विशालकाय एस्‍टरॉयड का नाम 1989 JA है। इसका आकार 3,400 फीट है यानी यह 1.8 किलोमीटर चौड़ा है। इसे अपोलो कैटिगरी के एस्‍टरॉयड के रूप में क्‍लासिफाइड किया गया है। इसे और आसानी से समझना हो तो पृथ्‍वी की ओर बढ़ रहा एस्‍टरॉयड दुबई स्थित बुर्ज खलीफा से दोगुना बड़ा है। हालांकि बहुत ज्‍यादा चिंत‍ित होने की बात नहीं है। रिपोर्टों में बताया गया है कि जब यह एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के सबसे करीब होगा, तब भी इसके और पृथ्‍वी के बीच की दूरी 40 लाख 24 हजार 182 किलोमीटर होगी। इसके 27 मई को पृथ्‍वी के करीब आने का अनुमान है, लेकिन यह तारीख बदल सकती है, अगर एस्‍टरॉयड के आने की रफ्तार तेज हो जाती है। अपोलो कैटिगरी के इस एस्‍टरॉयड के पृथ्‍वी से सुरक्षित गुजरने की संभावना है। माना जा रहा है कि इसका कोई असर देखने को नहीं मिलेगा। 
अपोलो कैटिगरी में आने वाले एस्‍टरॉयड पृथ्वी के करीब से गुजरते हैं और इनका आकार भी बड़ा होता है। माना जाता है कि इनके पृथ्‍वी से टकराने की स्थिति में बहुत ज्‍यादा नुकसान हो सकता है। रिपोर्टों के अनुसार इस नजारे को दूरबीन के जरिए देखा जा सकेगा। दोबारा ऐसी घटना साल 2029 में देखने को मिलेगी। 
इससे पहले मार्च महीने में करीब 1.3 किलोमीटर आकार का एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के करीब से गुजरा था। 138971 (2001 CB21) नाम के इस एस्‍टरॉयड को भी संभावित खतरनाक माना गया था। यह 4.5 मिलियन की दूरी से पृथ्‍वी के पास से गुजरा था। 

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*