*साले ने जीजा को कोर्ट रूम में मारा चाकू:तलाक से परेशान था, आटा-साटा में हुई थी शादी*

जन जागृति संगम न्यूज

जोधपुर

जोधपुर में फैमिली कोर्ट के बाहर शुक्रवार करीब 11 बजे साले ने अपने जीजा पर जानलेवा हमला कर दिया। चाकू चलने से कोर्ट में सनसनी फैल गई। घायल युवक को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मामला उदयमंदिर थाने का है।
हमला करने वाला अनूप और घायल युवक अशोक दोनों ही रिश्ते में एक-दूसरे के साला-जीजा लगते हैं। दोनों की आटा-साटा में शादी हुई थी। उदयमंदिर थानाअधिकारी अमित सियाग ने बताया कि आरोपी अनूप सिंह का पत्नी से तलाक के चलते मामला पारिवारिक कोर्ट में चल रहा है। शादी के बाद से उसकी पत्नी ससुराल आई ही नहीं जबकि अनूप की बहन का अपनी ससुराल आना-जाना हो रहा था।
इसी बात को लेकर वह नाराज चल रहा था और शुक्रवार को पेशी के दौरान अशोक पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी के साथ एक युवक और था जो वारदात के बाद भाग गया। वहीं, मौके से अनूप को हिरासत में ले लिया गया है।

2016 में हुई थी शादी

पुलिस जांच में सामने आया कि अशोक और अनूप की आटा-साटा में 2016 में शादी हुई थी। इसके बाद गौना की बात आई तो अशोक की बहन ने जाने से मना कर दिया। 2020 में उसने रिश्ता तोड़ने के लिए फैमिली कोर्ट में याचिका लगाई थी। तभी से मामला कोर्ट में चल रहा था। शुक्रवार को इसी मामले को लेकर सुनवाई होनी थी।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*