लेकसिटी में छा रहा है आंचल का जादू, वीकेन्ड शो रहे हाउसफुल


जन जागृति संगम न्यूज 
उदयपुर। शहर के बीच सूचना केन्द्र के मुक्ताकांक्षी रंगमंच पर जारी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की जादूगर आंचल का जादू लेकसिटी पर छाया हुआ है। उदयपुरवासियों सहित यहां आने वाले देशी विदेशी पर्यटक आंचल के जादू का लुत्फ उठा रहे है। संस्था के निदेशक गिरधारी कुमावत ने बताया कि शनिवार रविवार को अवकाश होने की वजह से सारे शो फुल रहे। इस दौरान राजस्थान के विभिन्न शहरों के साथ गुजरात महाराष्ट्र से आए पर्यटकों ने भी आंचल के शो का लुत्फ उठाया। जादूगर आंचल के कारनामों से सभी को खासा प्रभावित किया। जादू देखने आये बच्चों ने भी आंचल के साथ मंच पर तालियां बटौरी इन नन्हें-नन्हें बच्चों को आंचल ने मोबाइल की दुनिया से दूर रहने और मन लगाकर पढ़ लिखने व खेलकूद में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने आंचल दीदी के साथ डांस भी किया। मैजिक शो में उदयपुर निवासी और मशहूर टीवी एंकर रुबिका लियाकत अली ने भी जादू का मंचन देखा और जादूगर आंचल की भूरी भूरी प्रशंसा की। आमजन के लिए जादूगर आंचल का शो जारी है। दर्शक सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर आकर टिकट प्राप्त कर सकते है और ऑनलाइन बुकिंग व अधिक जानकारी के लिए 9928077076 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु