किसानों से बोले केसीआर, आप बदल सकते हैं सरकार, केजरीवाल, भगवंत मान के साथ पहुंचे राकेश टिकैत



जन जागृति संगम न्यूज
तेलंगाना के सीएम केसीआर अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान के साथ चंडीगढ़ पहुंचे थे। उन्होंने किसानों से कहा कि वे अपना आंदोलन जारी रखें। उन्होंने आंदोलन को समर्थन देने का वादा किया है।
किसानों से बोले केसीआर, आप बदल सकते हैं सरकार, केजरीवाल, भगवंत मान के साथ पहुंचे राकेश टिकैत
लाइव हिंदुस्तान , चंडीगढ़ Ankit Ojha
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव इन दिनों क्षेत्रीय दलों के प्रमुख नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। साथ ही वह 2024 के चुनाव के लिए भूमिका तैयार करने में लगे हुए हैं। रविवार को वह दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ चंडीगढ पहुंचे। उन्होंने किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने किसानों से कहा कि वे तब तक आंदोलन करते रहें जब तक कि उन्हें एमएसपी की संवैधानिक गारंटी नहीं मिल जाती। उन्होंने कहा, किसान जब चाहें सरकार बदल सकते हैं। उनके लिए यह कोई बड़ी बात नहीं है। उन्होंने कहा, किसान पूरे देश में आंदोलन करें। हम लोग विपक्षी पार्टियों को साथ लेकर पूरा समर्थन करेंगे। किसानों को इस तरह संबोधित करते हुए उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति में कदम जमाने की कोशिश शुरू कर दी है। उन्होंने चंडीगढ़ में मृतक किसानों के परिवार वालों को 3-3 लाख रुपये की मदद राशि भी दी। इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा, किसान आंदोलन पूरे देश के लिए था न कि केवल पंजाब और हरियाणा के किसानों के लिए। केंद्र सरकार स्टेडियम को जेल बना देना चाहती थी। लेकिन हमने ऐसा होने नहीं दिया। यहां तक कि मैं खुद आंदोलन से ही निकला हूं। अन्ना आंदोलन से। सरकार तब भी यही काम करती थी। मैं खुद कई दिनों तक स्टेडियम में रहा। इस कार्यक्रम में किसान आंदोलन का प्रमुख चेहरा रहे राकेश टिकैत भी पहुंचे थे। केसीआर ने अपने भाषण की शुरुआत में ही उनका नाम लिया। राव ने उर्वरकों की कीमते और एमएसपी को लेकर केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की।अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए केसीआर ने कहा कि पहले बड़ी संख्या में किसान आंत्महत्या करते थे। बिजली की सुविधा नहीं थी लेकिन हमारी सरकार बनने के बाद बिजली की समस्या का समाधान किया गया। हम 24 घंटे फ्री बिजली देते हैं। केंद्र पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जब राज्य किसानों के लिए कुछ करने लगते हैं तो उन्होंने अच्छा नहीं लगता है। बता दें कि इन दिनों केसीआर क्षेत्रीय दलों के नेताओं को साधने में लगे हैं। बीते दिनों उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की। अब वह 26 मई को बेंगलुरु में पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा से मिलने वाले हैं

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*