आगरा: कत्ल के बाद पत्नी की लाश संग सोता रहा शराबी पति, जानें पूरा मामला

जन जागृति संगम न्यूज

 उधर, घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मचा हुआ है. (Symbolic Pic)

उधर, घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मचा हुआ है. (Symbolic Pic)

मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोपी उमंग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वारदात के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है. फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है और जल्द खुलासा करने की बात कह रही है.

✍मोहम्मद आरिफ खान

आगरा. उत्तर प्रदेश के आगरा (Agra) जिले में एक शादीशुदा महिला की बेरहमी से हत्या की गई है. बताया जा रहा है कि आरोपी पति वारदात के बाद पत्नी की लाश के संग रातभर सोता रहा है. सोमवार सुबह मामले का खुलासा हुआ. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी पति का नाम उमंग है. उसने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. उधर, घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मचा हुआ है.

मामला न्यू आगरा थाना क्षेत्र के नगला हवेली इलाके का है. आरोपी पति उमंग ने पुलिस को बताया कि उसकी 2 गर्लफ्रेंड हैं. पत्नी को उनके बारे में जानकारी हो गई थी. वह रात में जब शराब पीकर आया और तो वह अपनी पत्नी से गर्लफ्रेंड की बातें करने लगा. जब पत्नी प्रीति ने इसका विरोध किया तो उसने धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी. आरोपी उमंग की शादी प्रीति के साथ दिसंबर 2021 में हुई थी. उमंग अय्याश किस्म का आदमी है. उसके कई महिलाओं से संबंध बताए जा रहे हैं

आगरा किले में नजरबंद नहीं किए गए थे छत्रपति शिवाजी महाराज,रिसर्च में हुआ चौकाने वाला खुलासा !

ताजमहल मेट्रो स्टेशन की राह में रोड़ा बने 28 पेड़, शाहजहां गार्डन में शिफ्ट करने की तैयारी

UP: मथुरा में तेज आंधी में उड़ गई रोडवेज बस की छत, देखिए वायरल वीडियो

वारदात के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है. प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि मृतका के पिता भूरी सिंह की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है. इसमें आरोप लगाया गया है कि उपेंद्र प्रीति को कार के लिए परेशान करता था. ससुराली भी परेशान करते थे. ताने दिया करते थे. मुकदमे में पति उपेंद्र उर्फ उमंग, ससुर साहब सिंह, सास ओमवती, जेठ आकाश, जेठानी कल्पना, ननद सुरेखा, ननदोई शैलेंद्र को नामजद किया गया है. मामले में विवेचना की जा रही है.

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*