*युवा वर्ग को अपनाना चाहिये स्वावलंबन का रास्ता :- जिला न्यायाधीश हर्ष सिंह बहरावत*


जन जागृति संगम न्यूज 

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार तथा श्रीमान् अजीत सिंह, प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मंदसौर के मार्गदर्शन में दिनांक 23.05.2022 को शक्ति इंफोटेक प्रायवेट लिमिटेड द्वारा दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अन्तर्गत संचालित ट्रेनिंग सेंटर, मंदसौर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ। 
सेंटर पर उपस्थित रिटेल/सेल्स के प्रशिक्षु अभ्यार्थियों के बीच में आयोजित उक्त विधिक साक्षरता शिविर को जिला न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मंदसौर श्री हर्ष सिंह बहरावत एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री प्रवीण कुमार ने सम्बोधित किया।
         
 इससे पूर्व संस्था के संचालक श्री राजेश शुक्ला द्वारा जिला न्यायाधीश श्री बहरावत जी को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। तदोपरांत शिविर में श्री हर्ष सिंह बहरावत द्वारा उपस्थित प्रशिक्षुओं को सोश्यल मीडिया के सावधानीपूर्वक उपयोग किये जाने के बारे मे सलाह दी। उन्होंने बताया कि कैसे जल्दबाजी एवं बिना सोचे-समझे, या बिना पढ़े मेसेज फार्वर्ड करना व्यक्ति को अपराधी बना सकता है, उन्होनें मोटर व्हीकल एक्ट कें महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुये कहा कि यदि वाहन के मालिक द्वारा अपने वाहन का बीमा कराया हुआ है, दुर्घटना के समय उस वाहन के चालक के पास ड्रायविंग लायसेंस नहीं है, तो बीमा कंपनी क्लेम नहीं देती है और ऐसे में क्षतिपुर्ति का पुरा दायित्व चालक/वाहन मालिक पर होता है। बिना लाइसेंस एवं वाहन बीमा के वाहन चलाना अपराध की श्रेणी में आता है।
श्री प्रवीण कुमार, जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा नालसा एवं सालसा की योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से बताया, साथ ही लोकोपयोगी लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया एवं विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 अंतर्गत विधिक सेवा प्राप्त करने के हकदार व्यक्तियों की जानकारी प्रदान की एवं बताया कि विधि द्वारा हमें जो विधिक अधिकार प्रदान किये गये हैं उनकी जानकारी होने के साथ-साथ यह भी आवश्यक है कि उक्त विधिक अधिकारों के उल्लंघन होने पर उपचार हेतु किस मंच के माध्यम से इन्हें प्रवर्तित कराया जा सकता है।
कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री प्रवीण कुमार एवं एवं आभार संस्था संचालक श्री राजेश शुक्ला द्वारा किया गया।
☮☮☮☮☮☮☮☮☮☮☮☮☮☮☮☮☮☮☮

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*