ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओ का आयोजन
जन जागृति संगम न्यूज
23 मई 2022
म.प्र. स्टेट सामाजिक संपरीक्षा समिति भोपाल के परिपेक्ष्प में प्रथम चरण में जिले की समस्त ग्राम पंचायतों का मनरेगा के तहत वित्तीय वर्ष 2020-21 में सम्पन्न कार्यों का सामाजिक अंकेक्षण श्री मयंक अग्रवाल कलेक्टर जिला नीमच एवं श्री गुरुप्रसाद सीईओ जिला पंचायत नीमच के निर्देशानुसार
ग्राम पंचायत पिपल्या बा,ग जमुनियांकला, जनपद पंचायत नीमच, ग्राम पंचायत कुन्दवासा, खानखेडी, पिपल्यारावजी, बरडिया जागीर, उचेड, जनपद पंचायत मनासा, ग्राम पंचायत रुपपुरा, बावलनई, खोर, जनपद पंचायत जावद में निर्माण कार्यों का सत्यापन ग्राम सामाजिक एनिमेटर द्वारा दिनांक 17/05/2022 से 22/05/2022 के बीच किया जाकर दिनांक 23/05/2022 को सामाजिक अंकेक्षण ग्राम सभा का आयोजन किया गया
ग्राम सभा में ग्रामीणों ने सहभागिता कर सामाजिक अंकेक्षण प्रतिवेदन पर चर्चा की गई इसकी कार्यवाही विवरण ग्राम सभा रजिस्टर में दर्ज किया गया ग्राम सभा के लिए कलेक्टर प्रतिनिधि एवं कार्यवाही लेखक भी पृथक से नियुक्त किए गए है
जय कुमार जैन जिला समन्वयक सामाजिक अंकेक्षण जिला पंचायत नीमच (म.प्र)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें