*आम आदमी पार्टी की रणनीतिक बैठक संपन्न*बिना बाहुबल एवं धनबल के पंचायत चुनाव लड़ेंगी आम आदमी पार्टी* स्मार्ट सिटी के वादे के साथ नगरीय एवं पंचायत चुनाव लड़ेंगी आम आदमी पार्टी* *नवीन कुमार अग्रवाल*

जन जागृति संगम ( ब्यूरो  न्यूज )नीमच, 27 मई ।  आज आम आदमी  पार्टी की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव  एवं नगरीय चुनाव को लेकर लोकसभा कार्यालय पर रणनीतिक बैठक संपन्न हुई ,जिसमे पंचायत चुनाव  एवं नगरीय चुनाव की रणनीति बनाई गई ,उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। विस्तृत जानकारी देते हुए आप के क्षेत्रीय संघठन सचिव  एवं प्रदेश प्रवक्ता नवीन  कुमार अग्रवाल ने बताया की आज मीटिंग में सर्वानुमति से यह निर्णय लिया  गया है की आम आदमी पार्टी  पंचायत चुनाव में अपने अधिकृत उमीदवारो के लिए चुनाव  पुरे दमखम से बिना मतदाताओं को लालच दिए सुशासन के नाम से  चुनावी क्षेत्र में प्रचार करेंगी। एवं नगरीय क्षेत्र में स्मार्ट सिटी के वादे के साथ चुनावी मैदान में उतरेंगी।  दोनों ही चुनावो में आम आदमी पार्टी   भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन , स्ट्रीट लाइट , पानी , बाग बगीचे का सौंदर्यीकरण , पर्यावरण ,स्वच्छता , सड़क निर्माण के विकास के वादे के साथ आम जन के बिच जाकर अपने प्रत्याक्षियों को जिताने के लिए मत रूपी आशीर्वाद मांगेंगी। 
साथ ही आप के  साथी सम्बंधित चुनावी क्षेत्रों में डोर टू डोर जाकर पार्टी की  विचारधारा एवं दिल्ली  एवं पंजाब  के  विकास मॉडल को मतदाताओं के सामने रखकर आप के अधिकृत प्रत्याक्षी को विजय बनाने की अपील करेंगी। आप बिना बाहुबल  एवं धनबल के एवं स्मार्ट सिटी के वादे के साथ चुनावी दंगल में अपना चुनाव प्रचार कर अपने उम्मीदवारों को मतदाताओं के सहयोग से विजयश्री दिलवाएंगी . 
आज की मीटिंग में आप के जिलाध्यक्ष अशोक सागर ,  विनोद कुमार पंवार, बाबूलाल गायरी , कंवरलाल गायरी , चंद्रेश सेन ,शिवकुमार उपाध्याय ,मधुसूदन परवाल ,लक्ष्मीनारायण तोतला ,; कालूराम मेघवाल , गुड्डीबाई यादव , बालचंद वर्मा ,लालसिंह भाटी ,अक्षय धनगर ,विजेश शाहू बाबूलाल प्रजापत , बी नंदकिशोर पाटीदार , नोंदराम धनगर , उदेराम चौहान ,सुरेन्द्रसिंह चुण्डावत  ,  जाबिर हुसैन खान , लविश कनोजिया ,अनील जी पीपलादीया ,गुड्डीबाई यादव ,रमेश यादव ,राजिंदर कौर ,लक्ष्मीनारायण तोतला , बालचंद वर्मा अभिषेक सोलंकी ,मोतीलाल धनगर , डॉ राजु पाल  ,एवं अन्य साथीयों की उपस्थिति में 10 ग्राम पंचायतों के सरपंच पद प्रत्याशी,2 जनपद पंचायत के प्रत्याशी एवं 30 नगरीय निकायों के प्रत्याशियों पर सहमति बनी और यह सूची अनुशंसा के लिए पार्टी कार्यालय भेजी दी गई , तथा जिले में पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों के लिए अलग-अलग क्षेत्र के लिए चुनाव प्रभारीयों की नियुक्ति की गई,
अंत में आभार जिलाध्यक्ष अशोक सागर ने व्यक्त किया। 

संपर्क -लक्ष्मीनाराय तोतला ,कार्यालय प्रमुख "आप" 9424041135

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु