*आंगनवाड़ी केन्द्रों हेतु जन सहभागिता से खिलौना पुस्तक एवं अन्य सामग्री एकत्रीकरण का कार्यक्रम*

जन जागृति संगम न्यूज 
 नीमच 23 मई 2022 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 20 मई को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दिये निर्देशानुसार सुपोषित मध्यप्रदेश की संकल्पना को साकार किए जाने के प्रयास को जन आंदोलन का स्वरूप दिया जाएगा। इस हेतु आंगनवाड़ी सेवाओं की गतिविधियों में सामुदायिक सहभागिता बढ़ाते हुये जन समुदाय से आंगनवाड़ी केन्द्रों हेतु खिलोने, पुस्तकें एवं अन्य सामग्री के सहयोग प्राप्त किए जाने के उद्देश्य से उनके मध्य जाकर पहल की जाएगी

कलेक्टर श्री मयंक अग्रवाल ने बताया कि इस पहल के माध्यम से मुख्यमंत्री जी की मंशा है, कि प्रदेश के सभी उद्योगपतियों, जनसमुदाय, स्वेच्छिक संगठनों महिला स्व सहायता समूहों एवं उनके संघों, अंत्योदय समितियों, जन अभियान परिषद, नेहरू युवा केंद्र के युवा संगठनों कल्याणकारी संगठनों लॉयन्स क्लब, रोटरी क्लब आदि को प्रेरित किया जाकर स्थानीय संसाधनों के माध्यम से प्रदेश के समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों के संचालन में व्यापक बदलाव लाया जाए।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य जनसमुदाय को आंगनवाड़ी सेवाओं से जोड़ना तथा केंद्र पर बच्चों हेतु बाल सुलभ सामग्री की उपलब्धता से उनके उनकी सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है। इस पहल के परिणाम स्वरूप स्थानीय समुदाय आंगनवाड़ी सेवाओं में अपनी सहभागिता से सुपोषित एवं स्वस्थ्य बचपन की दिशा में कारगर कदम उठा सकेगा।

मुख्यमंत्री जी स्वयं 24 मई 2022 को संध्या 05:30 पर भोपाल शहर जिले में हाथ ठेला लेकर जन समुदाय के बीच जाकर आंगनवाड़ी केन्द्रों हेतु खिलोनें, पुस्तके एवं अन्य सामग्री को एकत्र करने की पहल करेंगे।

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने जिलें में विभिन्न स्तरों पर यथा जिला विकासखंड (परियोजना), ग्राम पंचायत शहरी वार्ड एवं ग्राम स्तर पर स्थानीय सुविधा अनुसार माननीय मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण, जनप्रतिनिधिगण के गरिमामय उपस्थिती में स्वैच्छिक संगठनों एवं व्यापक जनसहभागिता के साथ उक्तानुसार आयोजन कर वृहद रूप से आंगनवाड़ी केन्द्रों हेतु खिलौने, पुस्तकें एवं अन्य सामग्रियों को एकत्र करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए हैं

विभिन्न स्तरों पर आयोजित कार्यक्रमों में एकत्र हुए खिलौने, पुस्तकें एवं अन्य सामग्री आदि से संबन्धित आंकड़ों का संधारण प्रत्येक स्तर पर करने तथा प्राप्त सामग्रियों को जिले की आंगनवाड़ियों को वितरित करते हुए विस्तृत पालन प्रतिवेदन भेजने के निर्देश भी सम्बंतिध अधिकारियों को दिए गए हैं।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*