गर्लफ्रेंड के चक्कर में बन गए बाइक चोर गैंग के सरगना, कोई BSC है तो कोई BA पास
जन जागृति संगम न्यूज

पुलिस ने बताया की यह गिरोह प्रयागराज शहर और उसके आसपास के इलाकों से चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था.एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि यह गिरोह बाइक चोरी करने के बाद बेहद सस्ते दामों में बेचा करते थे. 70-80 हजार की बाइक को फर्जी दस्तावेज तैयार करके 25 से तीस हजार रूपए में बेच दिया करते थे. एसएसपी ने कहा कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट तहत कार्रवाई की जाएगी
प्रयागराज. संगम नगरी प्रयागराज (Prayagraj) पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने गिरोह के सरगना विवेक पाल समेत 6 सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए चोरी की 24 बाइक बरामद किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी पिछले 3 सालों से बाइक चोरी की वारदातों में शामिल है. कोविड के दौरान हुए लॉकडाउन में सभी बेरोजगारी के चलते आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे. इसी बीच सरगना विवेक पाल ने अपने साथी मनीष के साथ मिलकर बाइक चोरी करना शुरू किया. जिसके बाद गिरोह से चार अन्य सदस्य भी जुड़े. पुलिस ने बताया की यह गिरोह प्रयागराज शहर और उसके आसपास के इलाकों से चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था. पुलिस की पूछताछ में पता चला कि यह सभी अपनी गर्लफ्रेंड के महंगे शौक को पूरा करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे. खास बात यह है कि गिरफ्तार सरगना विवेक पाल बीएससी किया हुआ है, जबकि उसका साथी मनीष भी ग्रेजुएशन किया है. गिरफ्तार गिरोह के अन्य सदस्य भी हाई एजुकेटेड हैं. एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि यह गिरोह बाइक चोरी करने के बाद बेहद सस्ते दामों में बेचा करते थे. 70-80 हजार की बाइक को फर्जी दस्तावेज तैयार करके 25 से तीस हजार रूपए में बेच दिया करते थे. एसएसपी ने कहा कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट तहत कार्रवाई की जाएगी.
☮☮☮☮☮☮☮☮☮☮☮☮☮☮☮☮☮☮☮☮☮☮
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें