गोरखपुर: शादी में DJ बजाने पर विवाद, 19 साल के युवक की हत्या से मचा कोहराम


जन जागृति संगम न्यूज
पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों आरोपी भाईयों को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों आरोपी भाईयों को गिरफ्तार कर लिया है.

गोरखपुर जाते समय रास्ते मे अख्तर की मौत हो गई. वहीं आफताब के हाथ पर चाकू लग गया. जिन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मौके से बरात में आए दो भाईयों को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने मृतक के पिता मनउव्वर की तहरीर पर गगहा थाना क्षेत्र के तेजपुर गांव के दो भाईयों रोहित मिश्रा व मोहित मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. गोरखपुर. गोरखपुर (Gorakhpur) जिले के बड़हलगंज क्षेत्र के कोल्हुआ गांव में आई बरात में डीजे बजाने के दौरान गाना बदलने को लेकर हुए विवाद में लड़की पक्ष के एक 19 साल के लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसका साथी युवक घायल हो गया. जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया.सूचना पर पहुंची पुलिस घटना का जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हालांकि, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों आरोपी भाईयों को गिरफ्तार कर लिया है. उधर, घटना के बाद मृतक युवक के घर में मातम पसरा हुआ है.जानकारी के अनुसार, कोल्हुआ गांव में शनिवार की रात रामभजन गुप्ता की बेटी की शादी मे गगहा थाना क्षेत्र के मेहदिया गांव से जय किशुन गुप्ता के बेटे पवन की बरात आई थी. द्वार पूजा के दौरान डीजे बज रहा था. इस दौरान गाना बदलने को लेकर बरातियों व घरातियों में विवाद हो गया. इसी बीच किसी ने चाकू से दो व्यक्तियों को गोद दिया. जिससे कोल्हुआ निवासी अख्तर पुत्र मनउव्वर व आफताब घायल हो गए. जिन्हें उपचार के लिए बड़हलगंज के एक प्राइवेट अस्पताल में लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सिक ने हालत गंभीर बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया.


टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*