'द फिनिशर' DK यहां हैं... IPL में धमाल मचाने के बाद दिनेश कार्तिक की 3 साल बाद T20 टीम में हुई वापसी

दिनेश कार्तिक की 3 साल बाद टी20 टीम में वापसी. (PIC.DK/Instagram)

दिनेश कार्तिक की 3 साल बाद टी20 टीम में वापसी. (PIC.DK/Instagram)

Dinesh Karthik Returns Team India: 36 साल के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक आईपीएल के 15वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम में फिनिशर की भूमिका निभा रहे हैं. दाएं हाथ के बल्लेबाज कार्तिक इस समय शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने आरसीबी को कई मैच अकेले अपने दम पर जिताए. कार्तिक की शानदा फॉर्म को देखते हुए बीसीसीआई ने उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में चयन किया

नई दिल्ली. आईपीएल 2022 (IPL) के 15वें सीजन में अलग भूमिका में नजर आने वाले अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) की 3 साल बाद टीम इंडिया (Team India) की टी20 टीम में वापसी हुई है. कार्तिक आईपीएल के 15वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने इस सीजन आरसीबी को अकेले अपने दम पर कई मैच जिताए. 36 वर्षीय कार्तिक को आरसीबी ने इस सीजन फिनिशर की भूमिका दी है, जो वह अभी तक बखूबी निभा रहे हैं.

दिनेश कार्तिक ने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलूरू में 27 फरवरी 2019 को खेला था. चेतन शर्मा की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी 5 मैचों की घरेलू टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान रविवार को किया. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का पहला टी20 मैच 9 जून को दिल्ली में खेला जाएगा. कार्तिक ने 32 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में 143.52 के स्ट्राइक रेट से कुल 399 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 48 रन रहा है.

यह भी पढ़ें:केएल राहुल बने टी20 टीम के कप्तान, हार्दिक पंड्या और दिनेश कार्तिक की 

उमरान मलिक और अर्शदीप को मिला IPL में अच्छे प्रदर्शन का इनाम, टीम इंडिया में चयन

कार्तिक ने IPL 2022 में 14 मैचों में 287 रन बनाए 

आईपीएल 2022 में दिनेश कार्तिक ने 14 मैचों में 287 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका सर्वोच्च निजी स्कोर नाबाद 66 रन रहा है. दिनेश ने इस आईपीएल में 191.33 के स्ट्राइक रेट से रन बटोरे हैं. वह 9 बार नाबाद लौटे हैं. दिनेश कार्तिक 2019 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया की जर्सी में दिखाई देंगे. कार्तिक इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं. वह इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप में भी अहम भूमिका निभा सकते हैं.

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*