*पुलिस थाना रिंगनोद की कार्यवाही पुलिस चौकी माननखेड़ा थाना रिंगनोद पुलिस की गिरफ्त में गौवंश तस्कर व टाटा ट्रक क्रमांक RJ 50 GA 9000 से अवैध तरीके से 60 लीटर अवैध कच्ची शराब व गौवंश कुल 14 कैड़े,बैल परिवहन करते पकड़ा व सभी जीवित गौवंश मुक्त कराकर ढ़ोढ़र कामधेनु गौशाला सुपुर्द किये*

जन जागृति संगम न्यूज 

दिनाक 23.05.2022 के दोपहर करीब 14.30 बजे सउनि मो.अय्युब खान को विश्वसनीय मुखबीर ने सूचना दिया कि एक टाटा कंपनी का ट्रक क्रमांक RJ 50 GA 9000 जिसके बाड़ी पर आगे अंग्रेजी में PAWAN MANDA लिखा है उक्त ट्रक में गोवंश ठुस-ठुस कर निर्दयतापुर्वक भरे ट्रक के आगे केबिन में बड़ी मात्रा में अवैध कच्ची शराब गौवंश को पिलाकर मदहोंस रखने के लिये भरी है गौवंश को वध(काटने) हेतु धुलिया महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है, जो नीमच तऱफ से रतलाम होते हुए जाने वाले है यदि तत्काल नाकाबंदी कर रोककर तलाशी ली जाये तो केडो गौंवंश को छुडाया जा सकता है व अवैध कच्ची शराब पकड़ी जा सकती है। सूचना विश्वसनीय होने पर कार्यवाही करते हुए हमराह फोर्स द्वारा माननखेड़ा पुलिस चौकी के सामने नाकाबंदी कर टाटा ट्रक क्रंमाक RJ 50 GA 9000 को घेराबंदी कर रोका गया जो ट्रक चालक वकील पिता रामस्वरुप जाति विश्नोई निवासी ग्राम सावतसर तह.व थाना डुंगरगढ़ जिला बिकानेर (राज.) उसके पास बैठे हेल्पर ओमप्रकाश पिता रामप्रताप जाति विश्नोई निवासी थाना नया शहर बिकानेर (राज.) व गौवंश मालिक रामा पिता गाजीया जाति भील निवासी ग्राम खेराला चौकी बड़ी बोरगांव थाना पंडाना जिला खण्डवा (म.प्र.) को पकड़ा जिनके समक्ष विधिवत् ट्रक की तलाशी लेते ट्रक में पीछे कुल 14 गौवंश(बेल, कैड़े) ठुस-ठुस कर निर्दयतापुर्वक भरे मिले तथा ट्रक के केबिन में 2, 30-30 लीटर की नीले रंग की कच्ची महुआ शराब भरी केने मिली जो आरोपीगणों द्वारा बिना परमिट के परिवहन करते पकड़े जाने से उक्त ट्रक व गौवंश व कच्ची शराब को विधिवत् जप्त कर आरोपी ट्रक चालक वकील, हेल्पर ओमप्रकाश व गौवंश मालिक रामा को गिरफ्तार किया जाकर गौवंश को ढ़ोढ़र स्थित कामधेनु गौशाला पर मुक्त कराकर पालनार्थ सुपुर्द किये बाद आवश्यक कार्यवाही के थाना हाजा पर अपराध क्रमांक 172/2022 धारा 4,6,6ए,6बी,9 म.प्र. गोवंशवध प्रतिषेध अधिनियम व धारा 11 (डी) पशुक्रुरता निवारण अधि. धारा 34(2), आबकारी अधिनियम, धारा 66/92 मोटर यान अधिनियम 1988,81/177 मो.व्ही.एक्ट का आरोपीयों के विरुद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । 
आरोपीयों से जप्त सामग्री
                 आरोपीयों के कब्जे से जप्तशुदा मश्रुका एक टाटा कंपनी का ट्रक क्रंमाक RJ 50 GA 9000, 14 जीवित गौवंश (बैल,केड़ें) व 60 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल मश्रुका किमती करीब 14,46,500/- रुपये । 
गिरफ्तार आरोपीगण 
          .(1) ट्रक चालक वकील पिता रामस्वरुप जाति विश्नोई उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड नं 1 ग्राम सावतसर तह.व थाना डुंगरगढ़ जिला
                 बिकानेर (राजस्थान)   
          (2) टाटा ट्रक क्रंमाक RJ 50 GA 9000 का हेल्पर ओमप्रकाश पिता रामप्रताप जाति विश्नोई उम्र 45 वर्ष निवासी थाना नया
               शहर बिकानेर (राजस्थान)
          (3) जप्तशुदा गौवंश मालिक रामा पिता गाजीया जाति भील उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम खेराला चौकी बड़ी बोरगांव थाना पंडाना
                जिला खण्डवा (म.प्र.) 
                
सराहनीय कार्य–उक्त कार्यवाही में निरीक्षक दर्शना मुजाल्दा थाना प्रभारी थाना रिंगनोद, उनि राकेश मेहरा चौकी प्रभारी माननखेड़ा, सउनि मो.अय्युब खान, आर.292 कुलदीपसिंह सिसौदिया, आर.983 विकास पालीवाल, आर.688 चंद्रपालसिंह सिसौदिया, आर.41 यशवंत जाट, सैनिक 1058 जालमसिंह का सराहनीय योगदान रहा । नोटः- सउनि मो.अय्युब खान की विशेष भुमिका रही ।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*