*नौकर ने मालिक को लगाया 10 लाख का चूना: गोदाम से सामान लेकर जाता और रास्ते में ही बेच देता था, CCTV से खुली पोल*
जन जागृति संगम न्यूज
nehakesharwani
June 27, 2022
न्यामुद्दीन अली,अनूपपुर। विश्वासपात्र नौकर अपने मालिक के साथ 2 साल से छल कर रहा था. नौकर पकड़ में तब आया, जब CCTV कैमरा खंगाला गया. ये मामला अनूपपुर जिले के कोतमा से सामने आया है, जहां प्रोविजन स्टोर में काम करने वाले नौकर ने साल भर में 10 लाख रुपये का सामान चोरी छिपे बेच दिया था. घटना के बाद आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है, दरअसल कोतमा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 1 अंडर ब्रिज रोड के पास जनता प्रोविजन के नाम से दुकान है. दुकान संचालक अक्षय जैन ने अंकुश विश्वकर्मा (नौकर) को बीते 2 वर्ष गोदाम से दुकान के लिए सामान लाने ले जाने के लिए रखा था. एक दिन शक होने पर गोदाम में लगे CCTV फुटेज की जांच किया, तो उसमें चौकाने वाले फुटेज सामने आए.
CCTV में ये बात सामने आई कि नौकर अंकुश विश्वकर्मा गोदाम से सामान लेने जाता था, लेकिन दुकान में सामान नहीं पहुंचाता था. दुकान संचालक ने जब सामाग्री बिलों का मिलान किया तब सारी बातें साफ हो गई. CCTV देखने के बाद मालिक ने अपने नौकर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें