*न्यायालय के आदेश के बाद भी तहसीलदार पर मकान तोड़ने की धमकी देने का आरोप ! तहसीलदार बोले नही दी धमकी, दस्तावेज मंगवाने के लिए दिया है नोटिस* *पिपलिया नगरीय निकाय चुनाव, 20 ने की नामांकन वापसी, भाजपा-कांग्रेस के 30 के अलावा 25 निर्दलीय मैदान में, कई वार्डों में दो के बीच तो कई में त्रिकोणिय मुकाबला* *7 क्विंटल सरिया चोरी*पति पत्नी को पिटा* देवर भाभी को पिटा**अवैध शराब पकड़ी**जुवारी पकड़े**मेजिक ने मारी बाईक को टक्कर**युवक ने की आत्महत्या**नगरीय चुनाव चिन्ह आवंटित **प्रसुता की मौत,नर्स पर हत्या का आरोप और भी कई खबरे देखे पिपलिया मंडी क्षेत्र की*जेपी तेलकार

जन जागृति संगम न्यूज


तेलकार न्यूज एजेन्सी, पिपलिया स्टेशन, जिला मन्दसौर, मप्र (जेपी तेलकार, 9303273037)
........................................
*न्यायालय के आदेश के बाद भी तहसीलदार पर मकान तोड़ने की धमकी देने का आरोप ! तहसीलदार बोले नही दी धमकी, दस्तावेज मंगवाने के लिए दिया है नोटिस*
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। ग्राम पंचायत द्वारा जारी पट्टे पर किए गए निर्माण कार्य को न्यायालय की स्थाई निशेधाज्ञा के बाद भी तहसीलदार द्वारा दादागिरीपूर्वक हटाने का आरोप पट्टाधारियों ने लगाया है, कोर्ट का आदेश तहसीलदार मानने को तैयार नही है। ग्राम पंचायत खंखराई अन्तर्गत गांव सूपड़ा निवासी कमलेश पिता शांतिलाल, मन्नालाल पिता जयचन्द, प्रहलाद पिता मोहनलाल, सुरेश पिता वरदीचन्द, परसराम पिता वरदीचन्द, कंवरलाल पिता अम्बालाल, भरतमल पिता बंशीलाल व नन्दलाल पिता मुकेश आदि ने बताया कि सर्वे नम्बर 32 पर ग्राम पंचायत ने सन् 2012 में 14 आवासहीनों को 30 बाय 50 के पट्टे दिए थे व कब्जा दिया था। लेकिन बाद में गांव के प्रभावशील लोगों ने इसे अवैध बताते हुए निरस्त करने की मांग की थी, मामला कोर्ट में चला। नारायणगढ़ न्यायाधीश संतोष बघेल ने 28 फरवरी 2022 को एक निर्णय में पट्टाधारियों के हक में फैसला देते हुए लिखा कि वादी के पक्षय में इस आशय की स्थाई निशेधाज्ञा जारी की जाती है कि वादी के आधिपत्य के वादग्रस्त भूखण्ड पर विधिक प्रक्रिया अपनाए बिना वादी को निर्माण कार्य से न रोके और न ही बेदखल करने का प्रयास करें तथा न ही उक्त कार्य किसी अन्य के माध्यम से करावे। पट्टाधारियों ने बताया कि न्यायालय का फैसला बताने के बाद भी तहसीलदार द्वारा नोटिस भेजकर धमकाया जा रहा है, गांव आकर तहसीलदार द्वारा मकान तुडवाने की धमकी दी जा रही है।
*धमकी नही दी, दस्तावेज मंगवाए है:-*
तहसीलदार प्रेमशंकर पटेल ने बताया मैंने कोई धमकी नही दी है, कुछ लोगों की शिकायत के बाद पट्टाधारियों को नोटिस भेजकर सोमवार तक दस्तावेज पेश करने के निर्देश दिए है।
-----
*आचार्य श्री का बही में मंगल प्रवेश 29 को*
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। आचार्य यशोभद्र विजय मसा आदि ठाणा 7 का बही तीर्थ में मंगल प्रवेश 29 जून को होगा। तीर्थ अध्यक्ष अशोक कुमठ व सम्मेत शिखर तीर्थ प्रमुख दिलीप रांका ने बताया मसा 29 जून को प्रातः 8 बजे कनघट्टी से विहार कर बही पाश्र्वनाथ आएंगे। पाश्र्वनाथ मंदिर में सामूहिक चेत्यवन्दन होगा। बाद में सभी की नवकारसी तीर्थ पेढी पर होगी। बैंड-बाजों के साथ श्रीसंघ के साथ सम्मेत शिखर तीर्थ जाएंगे, यहां मसा के प्रवचन व स्वामिवात्सल्य होगा। मंदसौर में चार्तुमास के लिए प्रवेश 3 जुलाई को होगा।
-----
*7 क्विंटल सरिया चोरी*
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। गांव मिण्डलाखेड़ा में निर्माण कार्य के लिए रखा 7 क्ंिवटल सरिया चोरी कर ले गए। फरियादी ने पुलिस चोकी शिकायत दर्ज कराई। राहुलसिंह पिता देवीसिंह ने पिपलिया पुलिस चोकी पर शिकायत दर्ज कराई बोरखेड़ी मार्ग पर स्थित घर के पास बाड़े में निर्माण कार्य के लिए रात्रि में अज्ञात बदमाश 7 क्विटल सरिया चोरी कर ले गए। राहुल ने बताया पुलिस चोकी में शिकायत की तो पुलिस ने बताया चुनाव के बाद मामले की जांच करेंगे। राहुल ने बताया गांव में चोर सक्रिय है, आए दिन चोरियां हो रही है। इस सम्बन्ध में ग्रामीणों ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन जिला पुलिस अधीक्षक को भी भेजकर चोरों को पकड़ने की मांग की।
------
*दुर्भावना आत्मा को दुर्गति की ओर ले जाती है - कमलमुनि*
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। दूसरों के प्रति आत्मा में उठने वाली दुर्भावना के वाइब्रेशन से अगले का नुकसान हो ना हो, परंतु स्वयं के सद्गुण नष्ट होकर इंसान शैतान बन जाता है। यह बात जैन संत कमलमुनि कमलेश ने रविवार को पिपलिया जैन दिवाकर स्वाध्याय भवन में धर्मसभा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि दुर्भावना से ग्रसित मानव को विश्व के किसी धर्म में प्रवेश नहीं है, परमाणु बम से भी अत्यंत गुना ज्यादा खतरनाक है, दुर्भावना आत्मा को दुर्गति की ओर ले जाती है, मानसिक और शारीरिक रोगों का शिकार बनाती है। अग्नि और शत्रु तन का ही नुकसान करती है, आत्मा का कुछ नहीं बिगाड़ सकते हैं, लेकिन दुर्भावना आत्मा का जन्म जन्मांतर तक नुकसान करती है। जैन संत ने कहा कि दुर्भावना की बीमारी एक्सरे में नहीं आती विज्ञान और डॉक्टर के पास इसका कोई इलाज नहीं। महापुरुषों का सानिध्य ही मुक्ति दिला सकता है।
--------
*दोनों काका पर आत्महत्या दुष्प्रेरणा का मामला दर्ज*
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। गांव मुण्डकोषा में युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने युवक के दोनों काका के लिए आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया। जानकारी के अनुसार 17 जून को पिपलिया थानान्तर्गत गांव मुण्डकोषा में 19 वर्षीय अनिल पिता भंवरलाल गायरी ने स्वयं के खेत पर नीम के पेड पर फांसी का फन्दा बनाकर आत्महत्या कर ली थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने पाया कि युवक जमीन का बंटवारा चाहता था, लेकिन उसके दोनों काका रंगलाल पिता सुखलाल व प्रकाश उर्फ ओमप्रकाश पिता सुखलाल बंटवारा नही कर रहे थे, दोनों अनिल को नोकर की तरह कार्य करवा रहे थे, जमीन का बंटावारा नही करने पर अनिल ने आत्महत्या की धमकी भी दी थी, लेकिन दोनों काका ने फिर भी बंटवारा नही किया। दोनों की प्रताड़ना से तंग आकर ही अनिल ने फांसी लगाई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 306, 34 में मामला दर्ज कियां
----
*अवैध शराब के साथ कई आरोपियों को पकड़ा*
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। पुलिस ने अवैध शराब के साथ कई आरोपियों को पकड़ा। पिपलिया पुलिस ने 5 लिटर हाथ भट्टी कच्ची शराब के साथ काचरिया चन्द्रावत निवासी कारुलाल पिता किशनलाल बावरी को, खात्याखेड़ी मार्ग पर लोगों को बिठाकर शराब पिलाने के आरोप में बरखेड़ापंथ निवासी दशरथ पिता जगन्नाथ मोगिया को, 16 क्वाटर शराब के साथ मुन्देड़ी निवासी राजपालसिंह पिता इन्दरसिंह शक्तावत को एवं 16 क्वाटर देशी शराब के साथ काचरिया चन्द्रावत निवासी परमानन्द पिता मिट्ठुलाल मोगिया को पकड़ा। नाहरगढ़ पुलिस ने प्लास्टिक केन में हाथ भट्टी कच्ची शराब ले जाते कचनारी निवासी आकाश पिता केलाश बांछड़ा को, 10 लिटर हाथ भट्टी कच्ची शराब के साथ मोया खेड़ा (रिंगनोद) निवासी रामनिवास पिता केलाश बांछड़ा को, 5 लिटर कच्ची शराब के साथ सेसड़ी निवासी मनोहर पिता रोड़ा बंजारा को, 20 क्वाटर शराब के साथ हिंगोरिया बड़ा निवासी मोहनलाल पिता रोड़ा बागरी को, 18 क्वार्टर के साथ बरखेड़ा डांगी निवासी रतनलाल पिता नाथूलाल डांगी को, 10 लिटर शराब के साथ पाल्यामारु निवासी अशोक पिता शांतिलाल बांछड़ा को पकड़ा, 18 क्वार्टर के साथ पूर्वी लोध निवासी नरेन्द्र पिता भागीरथ सूर्यवंशी को, भैंसाखेड़ा निवासी संजय पिता नग्गा बंजारा को, 16 क्वाटर शराब के साथ रातीतलाई प्यारीबाई पति बालूराम बांछड़ा को, 16 क्वार्टर के साथ संूठोद निवासी बबलू पिता बापूलाल भाट को, 14 क्वार्टर प्लेन के साथ बोरखेड़ी इन्दौर निवासी शम्भूलाल पिता रामलाल बैरागी को पकड़ा। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट में मामला दर्ज किया।
----
*मारपीट, मामला दर्ज*
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। खेत की मेढ़ के विवाद में मारपीट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। रणायरा देवीशंकर पिता शेषराम पोरवाल ने नारायणगढ़ थाने पर शिकायत दर्ज कराई कि राधेश्याम पिता कारुलाल बलाई ने खेत की मेढ़ मेरी है तेरी नही कहकर गाली-गलौज की व मारपीट की जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया।
---
*छुरे के साथ धराया*
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। छुरे के साथ युवक को पकड़ा। मल्हारगढ़ पुलिस ने लसुड़िया कदमाला निवासी अम्बालाल पिता राधेश्याम बावरी को पकड़ा। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम में मामला दर्ज किया।
---
*मैजिक ने मारी बाइक को टक्कर, पिपलिया के युवक की मौत*
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। बाइक सवार पिपलिया के दो युवकों को पीछे से टाटा मैजिक टेम्पो ने टक्कर मार दी। एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बीती रात्रि 11 बजे मंदसौर कृषि मंडी के आगे टाटा मैजिक (एमपी 43 एल 4048) ने बाइक (एमपी 14 एनएफ 8528) पर सवार होकर पिपलियामंडी आ रहे अयोध्या बस्ती 88 क्वाटर निवासी नीतेश पिता केलाश प्रजापति व पीछे बैठे संदीप (25) पिता राजू गुर्जर को टक्कर मार दी। दोनों को मंदसौर जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां संदीप ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने यशोधर्मन नगर पुलिस ने मैजिक चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 304 ए में मामला दर्ज किया।
----
*पति पत्नी को पीटा, मामला दर्ज*
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। पति ने पत्नी को पीटा। पुलिस ने मामला दर्ज किया। माल्याखेरखेड़ा निवासी अंगूरबाला पति शिवनारायण भील ने नाहरगढ़ थाने पर शिकायत दर्ज कराई घरेलू कारणों से पति शिवनारायण विवाद करता है, सोमवार को गैस सिलेण्डर भराने के विवाद में विवाद किया व गाली-गलौज कर मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज किया।
----
*मारपीट, 2 भाईयों पर मामला दर्ज*
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। सड़क पर मिट्टी डालते समय मारपीट करने पर पुलिस ने 2 भाईयों के खिलाफ मामला दर्ज किया। विशनिया निवासी श्यामलाल पिता भंवरलाल डांगी ने नाहरगढ़ थाने पर शिकायत दर्ज कराई गांव में श्मशान घाट पुलिया के पास मिट्टी का ढ़ेर बिछा रहे थे, इस दौरान दुर्गासिंह उर्फ फन्टू पिता गोविन्दसिंह राजपूत व उसका भाई जसवंतसिंह राजपूत आए गाली-गलौज कर मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।
----
*अवैध शराब के साथ 5 धराए*
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। पुलिस ने अवैध शराब के साथ 5 आरोपियों को पकड़ा। पिपलियामंडी चोकी पुलिस ने काचरिया चन्द्रावत निवासी मदनलाल उर्फ गोटिया पिता भूरालाल बावरी को 5 लिटर हाथ भट्टी कच्ची शराब के साथ पकड़ा। नाहरगढ पुलिस ने प्लास्टिक केन में 10 लिटर हाथ भट्टी कच्ची शराब ले जाते विजय पिता जगदीश बोराना को पकड़ा। नारायणगढ़ पुलिस ने 14 क्वाटर देशी प्लेन शराब के साथ चीताखेड़ी निवासी उदयलाल पिता फकीरचन्द मीणा को पकड़ा। बूढ़ा चोकी पुलिस ने ढ़ाबे पर बिठाकर लोगों को शराब पीलाने के आरोप में पीर गुराड़िया निवासी पदमसिंह पिता लक्ष्मणसिंह सौंधिया को पकड़ा। मल्हारगढ़ पुलिस ने 18 क्वाटर देशी शराब के साथ संूठोद निवासी भागीरथ पिता केशुराम भाट को पकड़ा।
----
*जुआ खेलते तीन धराए*
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। पुलिस ने ताशपत्ती से जुआ खेलते तीन लोगों को पकड़ा। मुखबिर की सूचना पर नारायणगढ़ पुलिसने मुन्देड़ी मार्ग पर कब्रिस्तान की दिवार की आड में जुआ खेलते हुए पिपलियामंडी निवासी शकिल पिता हमीद कसाई, सत्यनारायण पिता मन्नालाल खटीक एवं शोकत पिता शब्बीर हुसेन रंगरेज को पकड़ा। तीनों से नकदी व ताशपत्ती जब्त की।
---
*देवर भाभी को पीटा, मामला दर्ज*
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। देवर ने भाभी को पीटा, पुलिस ने मामला दर्ज किया। कयामपुर निवासी कौशल्याबाई पति मुकेश माली ने नाहरगढ़ थाने पर शिकायत दर्ज कराई घरेलू कार्य को लेकर देवर मदन पिता शम्भूलाल माली ने गाली-गलौज कर मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने देवर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।
----
*युवक ने की आत्महत्या*
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। कचनारा में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को सुबह नाहरगढ़ थाना क्ष्रेत्र के गांव कचनारा में 19 वर्षीय युवक फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस पहंुची, शव को पीएम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया। बताया गया युवक अविवाहित था, आत्महत्या के कारणों का पता नही चला।
----
*मन स्वस्थ तो तन स्वतः स्वस्थ रहेगा-श्रीमती भूत*
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। हर बीमारी मन के दूषित विचारों से शुरु होती है, मन स्वस्थ तो तन स्वतः ही स्वस्थ रहेगा। मन और तन को स्वस्थ रखने के लिए जीवन में प्रतिदिन योग आवश्यक है। उक्त बात योग प्रशिक्षिका श्रीमती बन्टू भूत ने आरोग्य भारती मन्दसौर जिला द्वारा आयोजित योग शिविर में सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में कही। श्रीमती भूत ने विभिन्न योगासन करवाते हुए उनकी उपयोगिता बताते हुए कहा शीर्षासन, पश्चिमोत्रानासन, धनुरासन, चक्रासन, वक्रासन, प्रणायाम नियमित करने से रक्तचाप, हृदयरोग, शुगर, दमा, श्वास व पेट की बीमारियों से निजात मिल सकती है। आरोग्य भारती जिलाध्यक्ष अशोक कुमठ ने बताया प्रातः 5.30 बजे से योग क्रियाएं सिखाई, जिसका निर्देशन श्रीमती भूत ने किया। करीब 125 पुरुष, महिलाओं ने योग शिविर में भाग लिया, प्रश्नोत्तर में तीन प्रशिक्षण लेने वालों का सम्मान पौधा लगा गमला भेंट कर मनोहरलाल जैन, मानसिंह माछोपुरिया, रामलाल राठौर, अशोक कुमठ ने किया।
----
*पिपलिया नगरीय निकाय चुनाव, 20 ने की नामांकन वापसी, भाजपा-कांग्रेस के 30 के अलावा 25 निर्दलीय मैदान में, कई वार्डों में दो के बीच तो कई में त्रिकोणिय मुकाबला*
पिपलिया स्टेशन (जेपी तेलकार)। नगरीय निकाय चुनाव में नाम वापसी के अंतिम दिन 20 दावेदारों ने नाम वापस लिए, अब 15 वार्डों में 55 प्रत्याशी शेष है, इसमें भाजपा-कांग्रेस के 30 अलावा 25 निर्दलीय मैदान में है। नाम वापसी लेने में अधिकांश भाजपा समर्थित दावेदार है। देर शाम 15 वार्डों के सभी प्रत्याशियों को चुनाव-चिन्ह भी आवंटिक कर सूची जारी की। जानकारी के अनुसार पिपलिया नगरीय निकाय चुनाव में 15 वार्डों के लिए 18 जून को 75 दावेदरों ने नामांकन दर्ज किए थे।
*इन्होंने की नाम वापसी*:-
नाम वापसी के अंतिम दिन बुधवार तक 20 दावेदारों ने नामांकन वापस लिया। उसमें वार्ड 1 से लोकेश जाट, 2 से जयेश सालवी, 3 से पुष्पा हरिसिंह यादव व आशा रामनिवास पाटीदार, 4 से मुकेश पोरवाल, प्रभाकर रवि बैरागी व कमलेश गुर्जर, 6 से गोपाल महावर व रजनीश माली, 7 दया अनिल उस्ताद, नीकिता चन्द्रप्रकाश देवड़ा व संगीता राजेश, 9 से भावेष दुबे व आशीष चोधरी, 13 से जया रोचानी, 14 से यशवन्तकुमार अग्रवाल, 15 से आशा हेमन्त पाटीदार ने नाम वापस लिए।
*एक का नामांकन निरस्त, एक का टिकट बदला भाजपा ने:-*
नाम वापस लेने वाले उम्मीदवारों में 2 को छोड़कर सभी भाजपा समर्थित है। वहीं एक वार्ड 11 निर्दलीय उम्मीदवार श्रीमती चावड़ा का नामांकन निरस्त हुआ। वार्ड 7 से भाजपा ने रेणु मन्नालाल राठौर को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उम्मीदवार ने इस वार्ड से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने से इंकार करते हुए वार्ड 11 से निर्दलीय चुनाव लड़ना तय किया। उसके बाद भाजपा ने नाम परिवर्तन करते हुए वार्ड 7 में मंजू मनोहर माली को अधिकृत किया है।
*भाजपा के 21 तो कांग्रेस के 4 बागी मैदान में:-*
नाम वापसी के बाद भी वार्डों में 4 कांग्रेस समर्थित तो 21 भाजपा समर्थित बागी मैदान में है। इसमें वार्ड 4 से भाजपा नेता मनोहर काबरा ने भी निर्दलीय मैदान में है, जो क्षेत्र के विधायक व मंत्री जगदीश देवड़ा का खास समर्थक माने जाते है, पूर्व में इनकी पत्नी वार्ड 3 से पार्षद भी रही है। वहीं वार्ड 15 से भाजपा की जिला मंत्री दीपिका सोलंकी भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ बागी चुनाव लड़ रही है। वार्ड 1 में त्रिकोणीय, वार्ड 2 में त्रिकोणिय, वार्ड 3 में दो के बीच , वार्ड 4 में त्रिकोणीय, वार्ड 5 में 2 के बीच, वार्ड 6 में त्रिकोणिय, वार्ड 7 में दो के बीच, वार्ड 8 में दो के बीच, वार्ड 9 में दो के बीच, वार्ड 10 में दो के बीच, वार्ड 11 में त्रिकोणिय, वार्ड 12 में दो के बीच, वार्ड 13 में 2 के बीच, वार्ड 14 में त्रिकोणिय, वार्ड 15 में दो के बीच मुकाबला होने की संभावना है।
*भाजपा-कांग्रेस ने जमा किए बी फार्म:-*
कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों के बी फार्म भी रिटर्निंग आफिसर को जमा कराए। भाजपा मण्डल अध्यक्ष सामन्तसिंह शक्तावत व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा ने अपने-अपने अधिकृत प्रत्याशियों के बी फार्म जमा कराए।
*प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आंवटित:-*
नाम वापसी के बाद देर शाम प्रत्याशियांे को चुनाव चिन्ह आंवटित किए। जिसमें वार्ड 1 से अनिल गुर्जर (हाथ) कमल गुर्जर (कमल) पूनचन्द गुर्जर (फलों सहित नारियल का पेड) सत्यनारायण चोहान (केक) शंकरसिंह सिसोदिया (दो तलवार एक ढाल) वार्ड 2 से अनिता खोखर (हाथ) बंशीलाल मरेठा (कमल) भारत चोहान बबलू (जीप) श्रवण चोहान (केक) वार्ड 3 आशारानी देवेन्द्रप्रकाश कराड़ा (हाथ) योगी संतोषबाई नाथ (कमल) रामकन्या मुकेश चोधरी (सिलाई की मशीन) वार्ड 4 भारतसिंह (कमल) विष्णु फरक्या (हाथ) मनोहर काबरा (केक) वार्ड 5 चेतना मुकेश पोरवाल (हाथ) पिंकी गोविन्द पोरवाल (कमल) वार्ड 6 बलराम सोलंकी (कमल) किशोर उणियारा (हाथ) दिलीप माली (टेलीफोन) वार्ड 7 मंजू मनोहर माली (कमल) माया भूपेन्द्र महावर (हाथ) रामकन्या सत्यनारायण माली (केक) संतोष शर्मा (स्कूटर) वार्ड 8 धापूबाई अशोक कोहली (हाथ) तुलसीबाई नरसिंह गेहलोत (कमल) वार्ड 9 अनिल पाठक (कमल) बाबू मंसूरी (हाथ) कमलेश सोलंकी (टेलीफोन) करणकुमार खारोल (दो तलवार एक ढाल) पन्नालाल माली (केमरा) प्रदीपकुमार दमामी (भोंपू) वार्ड 10 अनिता राजेश धनोतिया (कमल) सोनू मनीष धनोतिया (हाथ) संगीता संजय धनोतिया (सिलाई मशीन) वार्ड 11 इंदिरा सुनील देवरिया (कमल) कृष्णा संदीप सोनी (हाथ) कोमल पाटीदार (बरगद का पेड़) माली रेणु मन्नालाल राठौर (केक) वार्ड 12 सरफराज मेव (हाथ) वली मोहम्मद (कमल) फिरोज खान मेव (फलों सहित नारियल का पेड) मोहम्मद इमरान (जीप) वार्ड 13 कोमल अनिल बोराना (हाथ) वन्दना कमल तिवारी (कमल) आशा अरविन्द पीटर (केक) मन्जूबाला राजेन्द्र राठौर (जीप) वार्ड 14 हरिप्रसाद गेहलोत (हाथ) ललित कसेरा (कमल) मनोजकुमार शर्मा (जीप) नरेश जजवानी गोई (फलों सहित नारियल का पेड) वार्ड 15 किरणबाला विनोद जोशी (हाथ) विष्णुबाला कन्हैयालाल कराड़ा (कमल) दीपिका ललित सोलंकी (केमरा) संगीता कमल सोनी (केक)।
---
*प्रसूता की मौत, लगाया लापरवाही का आरोप, शव लेकर पुलिस चोकी पहुंचे परिजन, नर्स पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग*
पिपलिया स्टेशन (जेपी तेलकार)। पिपलिया के सरकारी अस्पताल में गर्भवती महिला को इंजेक्शन लगाने के बाद तबीयत बिगड़ गई, उपचार के दौरान उदयपुर में उसकी मौत हो गई। मौके बाद परिजन व ग्रामीणजन शव लेकर पिपलिया पुलिस चैकी पहंुचे, यहां महिला के पति ने चोकी प्रभारी को आवेदन देकर गलत उपचार करने वाली नर्स के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की। इधर ब्लाक चिकित्साधिकारी ने आरोप लगने के बाद नर्स को हटाने की बात कही। जानकारी के अनुसार हरिपुरा निवासी नागेश उर्फ पंकज पिता राधेश्याम सिनम ने बताया मेरी गर्भवती पत्नी मुन्नीबाई को नवां महिला चल रहा था, कुछ दिन पूर्व पत्नी की जांच कराई थी, उसमें मुझे 12 जून 2022 को डिलेवरी होने का समय बताया था। पत्नी को कमर में दर्द होने पर 31 मई 2022 को मैं उसे पिपलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया। यहां तैनात नर्स रेणु ने बिना जांच किए ही जल्दबाजी करते हुए मेरी पत्नी को इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगाने के बाद मेरी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई और उसी दिन अस्पताल में ही इमरजेन्सी डिलेवरी हुई, पुत्री को जन्म दिया। पति ने बताया पत्नी को अत्यधिक ब्लडिंग होने से तबीयत बिगड़ती चली, हालत में सुधार नही हुआ तो उसी दिन रात्रि 11 बजे मन्दसौर रेफर किया। जिला अस्पताल मंदसौर में भी सुधार नही हुआ। मंदसौर भी उपचार के दो दिन बाद डिस्चार्ज कर दिया। दूसरे दिन पत्नी को यूरिन नही आने पर वापस मंदसौर जिला अस्पताल ले गया, वहां से 4 जून 2022 को दोपहर 3 बजे अस्पताल प्रबंधन ने उदयपुर के लिए रेफर कर दिया। उसके बाद से ही महाराणा भूपाल चिकित्सालय उदयपुर में उपचार चल रहा था। जहां 21 जून 2022 को दोपहर 2.15 पर मेरी पत्नी की मौत हो गई। पति ने बताया कि उदयपुर के डाॅक्टर ने अत्यधिक ब्लडिंग होने से दोनों किडनिया फेल होने से मौत होना बताया है। महिला के शव को लेकर परिजनों के साथ ही ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा, भाजपा नेता भरत जोशी, काचरिया चन्द्रावत सरपंच श्यामलाल लकुम, गोपाल जोकचन्द्र, ईशु धनगर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन व परिजन पुलिस चोकी पहंुचे व बताया इंजेक्शन लगाने के कारण ही महिला की मौत हुई है। गलत उपचार करने वाली नर्स के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया जाए। देर शाम
जांच की जाएगी।
पैनल मर्ग कायम जांच किया।
*इनका कहना:-*
स्टाफ नर्स *रेणु राठौर* का कहना है महिला को दर्द होने से परिजन 108 एबूलेंस में महिला को शाम 5.30 बजे अस्पताल लेकर आए थे और बोला कि दो दिन से भूख भी नही लग रही है, मैंने उपचार किया, इंजेक्शन लगाया, बाद में डिलेवरी हुई, पौने नौ बजे तक महिला स्वस्थ थी। उसके बाद ड्यूटी समाप्त होने पर मैं गई, बताया कि बाद में महिला की तबीयत बिगड़ी थी, उसे मंदसौर रेफर किया था, वहां भी उपचार के बाद महिला को छुट्टी दे दी थी। बीस दिन बाद महिला की मौत होने पर मुझ पर झंूठा आरोप लगाया जा रहा है।
*ब्लाक मेडीकल ऑफिसर निशांत शर्मा* का कहना है नर्स के खिलाफ पूर्व में भी शिकायतें मिली है, जिसकी जांच चल रही है, नर्स रेणु पर हरिपुरा की महिला का गलत उपचार करने से मौत होने के आरोप की शिकायत मिलने के बाद सीएमएचओ मंदसौर को अवगत कराया है, फिलहाल नर्स को अस्पताल से हटाया जा रहा है, पूरे मामले की जांच होगी, जो भी दोषी होगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी।
*चोकी प्रभारी राकेश चोधरी* का कहना है पेनल टीम से पीएम कराने के लिए महिला शव मंदसौर भिजवाया है, पुलिस ने मर्ग कायम किया है, आवेदन को जांच में लिया है, बयान दर्ज कर दोषी होने पर कार्रवाई की जाएगी।
-----
*महिला सहित तीन को अवैध शराब के साथ पकड़ा*
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। पुलिस अवैध शराब के साथ महिला सहित आरोपियों को पकड़ा। पाल्यामारु निवासी रीना (40) पति शेलेन्द्र बांछड़ा को प्लास्टिक केन में 10 लिटर शराब ले जाते हुए पकड़ा। मल्हारगढ़ पुलिस ने 18 क्वाटर शराब सहित पहेड़ा मगरा निवासी लादू (36) पिता उदयराम भील को पकड़ा। पिपलिया पुलिस ने कृषि मंडी के निकट होटल पर बिठाकर लोगों को शराब पिलाने पर कमलेश केथवास को पकड़ा।
-----
*बिजली पोल पर बोर्ड लगाया, मामला दर्ज*
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। विद्युत पोल पर बोर्ड लगाने पर आचार संहित उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ। एमपीईबी के विद्युत पोल पर होटल विजयराज का बोर्ड लगा होने पर पुलिस ने बोर्ड जब्त कर संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।
-----
*दुर्घटना में मौत पर मामला दर्ज*
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। बाइक की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। जानकारी के अनुसार गत् 31 मई 2022 को बरुजना नारायणगढ़ के बीच बाइक सवार रायसिंह पिपलिया (नाहरगढ़) निवासी समरथ चोधरी को पीछे से आ रही बाइक ( एमपी 14 एनई 6834 ) ने टक्कर मार दी थी। घायल को मन्दसौर के बाद उदयपुर रेफर किया था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। तहरीर जांच पर नारायणगढ़ पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ धारा 304 ए में मामला दर्ज किया।
-----

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*