*राजस्थानः विवाहिता ने 9 महीने के मासूम के गले पर चलाया कटर...फिर खुद का गला काट लिया, महिला की मौत*

जम जागृति संगम न्यूज 

चूरू. जिले के सरदारशहर के वार्ड 15 में दिल दहलाने देने वाली वारदात सामने आई है. यहां पर बुधवार शाम 2 वर्ष पूर्व बिहार से दुल्हन बनकर सरदारशहर आई एक 25 वर्षीय विवाहिता आरती ने पहले अपने 9 महीने के मासूम मोहन के गले पर कटर चला दिया. जिससे वह घायल हो गया. इसके बाद विवाहिता ने फिर उसी गलेंडर से अपना गला काट लिया. इससे उसकी मौत हो गई. यह जानकारी महिला के परिजनों ने दी है.

घटना के दौरान महिला का पति और ससुर बीकानेर स्थित ओम बन्ना मंदिर गए हुए थे. महिला के देवर ने घटना की सूचना दोनों को दी. महिला के देवर के अनुसार जब बंद कमरे में से गलेंडर चलने और बच्चे के रोने की आवाज आई, तो कमरे की खिड़की में लगे कूलर के एक पर्दे को हटाकर देखा. अंदर महिला के गले के पास गलेंडर चल रहा था. उसने तुरंत इसकी सूचना अपने भाई राम जांगिड़ और पिता सुगनाराम जांगिड़ को दी. वहीं घटना के वक्त महिला की सास घर में आटाचक्की चला रही थी. जैसे ही महिला का पति राम जांगिड़ और ससुर घर पर पहुंचे, तो वे कूलर हटाकर अंदर घुसे और लहूलुहान बच्चे को उठाकर अपने पिता को दे दिया. उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे बीकानेर रेफर कर दिया. जहां बच्चे का उपचार चल रहा है. बहरहाल मेडिकल बोर्ड से महिला का पोस्टमार्टम करवाकर शव ससुराल पक्ष को सुपुर्द कर दिया गया. थाना अधिकारी सतपाल विश्नोई ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. परिजनों का दावा है कि मामला आत्महत्या का है. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी 

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु