*सुचारू मतदान सम्पन्न कराने में सेक्टर अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है सुश्री नेहा मीना* *मजिस्ट्रेट अपने क्षैत्र में कड़ी निगरानी रखें- एडीएम सेक्टर मजिस्ट्रेट एंव सेक्टर पुलिस अधिकारियों का संयुक्त प्रशिक्षण सम्पन्न*


जन जागृति संगम न्यूज

नीमच 27 जून 2022, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सुव्यवस्थित मतदान सम्पन्न कराने में सेक्टर ऑफीसर एवं पुलिस सेक्टर ऑफीसर की महत्वपूर्ण भूमिका है। 


सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर पुलिस अधिकारी अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का सघन भ्रमण कर, अपने क्षेत्र की सभी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखें, तथा कोई भी सूचना हो, तो तुरन्त कन्ट्रोल रूम व जिला निर्वाचन कार्यालय को सूचित करें। उक्त निर्देश अपर कलेक् टर सुश्री नेहा मीना ने सोमवार को कलेक् टोरेट सभाकक्ष में नगरीय निकाय निर्वाचन-2022 के लिए नियुक् त सेक्टर ऑफीसर एवं पुलिस सेक्टर अधिकारियों के संयुक् त प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए दिए।


इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर डॉ. अक्षयसिंह बावल ने सेक् टर अधिकारी की निर्वाचन प्रबंधन में भूमिका, सेक्टर क्षेत्र का नक्शा, मतदान केन्द्रों की संख्या, मतदाता संख्या, मतदान दलों को मतदान केन्द्र तक ले जाने व लाने के लिए रूट चार्ट, महत्वपूर्ण सम्पर्क सूत्र कम्यूनिकेशन प्लान वल्नरेबल मतदाता की जानकारी, सेक्टर ऑफीसर के दायित्व, सेक्टर आफीसर की दौरा रिपोर्ट, मतदाता फोटो पर्ची विवरण, कानून व् यवस् था, लोक सम् पत्ति सरक्षा, मतदाता जागरूका, आदर्श आचरण संहिता का पालन, समस्याएं एवं समाधान, 48 घन् टे की एसओपी का पालन, अवैध वाहनों की आवाजाही पर निगरानी आदि बिन्दुओं पर विस्तार से पॉवर प्रजेन्टेशन के माध्यम से प्रशिक्षण दिया।


टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*