*हादसे को निमंत्रण :निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के पिल्लर के समीप मौजूद मटेरियल और पाइप ***रतलाम (जगदीश राठौर)
जन जागृति संगम न्यूज
रतलाम जिले के जावरा में करीब 2 वर्षों से ओवर ब्रिज निर्माण कार्य जिस धीमी गति से चल रहा है इससे तो लगता नहीं की एक वर्ष में सारा निर्माण कंप्लीट हो जाए । चौपाटी की तरफ ओवरब्रिज के सारे पिलर के आसपास कहीं कोई अनावश्यक मटेरियल नहीं है किंतु पूज्य सिंधी पंचायत के पूर्व अध्यक्ष झामन दास देवानी की किराना दुकान के सामने (देखिए चित्र) एक पिल्लर के आसपास अनावश्यक मटेरियल पढ़ा है और लोहे के पाइप भी पूरी तरह गैर जरूरी लगे हुए हैं । फाटक खुलते ही यातायात व्यवस्था गड़बड़ हो जाती है और ऐसे समय अनावश्यक मटेरियल पर दो पहिया वाहन चालक रोज-रोज गिर रहे हैं । रेलवे फाटक से लेकर आंटियां चौराहे तक यातायात की सुगमता के लिए निर्माण कंपनी डामरीकरण कर सकती है ताकि वाहन चलाने में वाहन चालकों को सुविधा रहे । चौपाटी से शहर की ओर सैकड़ों वाहन तिलक नगर प्रीमियर आईल मिल दीवार के पीछे से आते हैं इसकी सड़क निर्माण का कार्य लगभग 2 वर्ष पूर्व हुआ किंतु सीमेंट कांक्रीटऔर डामरीकरण की दुर्दशा देखी जा सकती है ।
आंटियां चौराहे से न्यू इंडस्ट्रियल एरिया होकर चौपाटी की तरफ जाने वाली सड़क की दुर्दशा से हजारों लोग परेशान हैं यदि प्रशासन चाहे तो न्यू इंडस्ट्री एरिया क्षेत्र में डामरीकरण करा सकता है किंतु डामरीकरण क्यों कराएं ? विडंबना यह है कि ना जिम्मेदार जनप्रतिनिधि, ना प्रशासनिक अमला और ना निर्माण एजेंसी को करीब 40 हजार नागरिकों की समस्या से कोई सरोकार है ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें